JharkhandSimdega

पारा शिक्षक हत्याकांड में विधायक एनोस एक्का दोषी करार, तीन जुलाई को सिमडेगा कोर्ट सुनायेगी सजा

Simdega: पारा टीचर हत्याकांड में विधायक एनोस एक्का को शनिवार को सिमडेगा कोर्ट ने दोषी करार दिया है. कोर्ट तीन जुलाई को इस मामले में सजा सुनाएगी. बता दें कि 26 नवंबर 2014 को सिमडेगा के शाहपुर प्रखंड संघर्ष समिति और कोलेबिरा प्रखंड पारा शिक्षक संघ के अध्यक्ष मनोज कुमार लसिया की हत्या कर दी गयी थी, पिछले चार सालों से जेल में बंद एनोस एक्का पर इस हत्या का आरोप था और सिमडेगा कोर्ट ने शनिवार को उन्हें दोषी ठहराया.

इसे भी पढ़ेंःखूंटी में अभी मिली है आंशिक सफलता, पूरी सफलता मिलनी बाकी- रघुवर दास

2014 में हुई थी हत्या

गौरतलब है कि पारा शिक्षक मनोज कुमार ने विधायक एनोस एक्का पर आरोप लगाया था कि वो उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहे हैं. वही 26 नवंबर 2014 को मनोज कुमार अपने साथी पारा शिक्षक के स्कूल में बैठे थे. तभी मोटरसाइकिल से दो हथियारबंद लोग वहां पहुंचे और जबरन मनोज को मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गगए थे. बाद में उनका शव मिला था.

हत्या से पहले ही अपनी जान की खतरा बताकर मनोज कुमार ने तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ज्ञापन भी सौंपा था. और सुरक्षा की गुहार लगायी थी. लेकिन उनकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं हुई थी.  वही शिक्षक की हत्या के बाद तत्कालीन एसपी राजीव रंजन सिंह ने रात दो बजे एनोस एक्का के ठाकुरटोली आवास से गिरफ्तार कर थाना लायी थी. फिर देर शाम उन्हें जेल भेज दिया गया था. बता दें कि मृत पारा शिक्षक मनोज कुमार के भाई ने कोलेबिरा थाने में एनोस एक्का व पीएलएफआई के एरिया कमांडर बारूद गोप सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया था.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button