
Ranchi: झारखंड में 108 एंबुलेंस सर्विस की शुरुआत की गई थी. जिसका उद्देश्य था कि शहर के अलावा दूर-दराज रहने वाले लोगों को इमरजेंसी में तत्काल हॉस्पिटल पहुंचाया जा सके. यह योजना सही तरीके से चल भी रही है और लोगों को इसका लाभ भी मिल रहा है. लेकिन कुछ लोगों ने इस सुविधा का गलत फायदा उठाना शुरू कर दिया है. दांत और पेट में दर्द होने पर भी एंबुलेंस को बुला ले रहे है. जिससे कि टाइम की बर्बादी हो रही है. वहीं सही समय पर लोगों का फोन कनेक्ट नहीं हो पा रहा है.
इसे भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट : बिहार और झारखंड में से किसी एक राज्य में ही मिलेगा आरक्षण का लाभ
हर दिन 3-4 हजार कॉल
108 हेल्पलाइन नंबर पर हर दिन 3-4 हजार कॉल्स आते है. जिसमें 10 परसेंट कॉल ही जरूरी होते है. कॉल सेंटर इंचार्ज की मानें तो उन्हें भी इन फेक कॉल से काफी परेशानी होती है, क्योंकि फेक कॉल के कारण फोनलाइन बिजी रहता है. ऐसे में जिन्हें इसकी जरूरत होती है वो इसका लाभ नहीं ले पाते. हालांकि फेक कॉल करने वालों पर शिकंजा कसने की बात कई बार हुई. वहीं लोगों के लिए ये मैसेज भी दिया गया कि वे ऐसा न करें. इसके बाद भी फेक कॉल्स पर रोक नहीं लग पा रही है.
फॉलोअप के लिए करते है कॉल
हॉस्पिटल में इलाज करान के बाद मरीज घर चले जाते है. इसके बाद वे घर से ही 108 नंबर डायल कर डॉक्टर से फालोअप करने की बात कहते है. लेकिन वे यह नहीं जानते कि 108 नंबर केवल एंबुलेंस सर्विस के लिए है. इस चक्कर में भी कॉल सेंटर वालों को काफी परेशानी होती है. कई बार तो इमरजेंसी वालों को भी एंबुलेंस की सुविधा टाइम से नहीं मिल पाती.
किस-किस तरह की समस्याएं
- पेट में दर्द
- हाथ-पैर में खुजली
- कॉल लगाकर हो जाते है साइलेंट
- बच्चे लगा देते हैं कॉल
- जगह बताने पर नहीं मिलता कोई
- करते है गाली-गलौज
इस मामले में 108 फ्री एंबुलेंस का संचालन करने वाली जिकित्जा हेल्थ केयर के इंचार्ज धनेश्वर तिर्की ने बताया कि फेक कॉल्स के आने का सिलसिला जारी है. इससे काफी परेशानी हो रही है. लाइन बिजी होती है और रिस्पांड करने में काफी दिक्कत होती है. लोगों को यह समझना होगा कि यह इमरजेंसी के लिए है. इसे इंटरटेनमेंट का साधन न बनाए तो अच्छा होगा. जरूरतमंद को टाइम से एंबुलेंस मिल सकेगी.




