
Hathras : हाथरस की एक बेटी के साथ हुए गैंगरेप का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था कि यूपी में एक 6 साल की मासूम की दुष्कर्म के बाद मौत का मामला सामने आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 दिन पहले सादाबाद क्षेत्र स्थित मई जटोई निवासी 6 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिय़ा गया. यह घटना अलीगढ़ जिले के इगलास गांव में हुई थी. मासूम बच्ची का दिल्ली के एक इस अस्पताल में ईलाज चल रहा था. ईलाज के दौरान ही बच्ची की मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें :हाथरस कांड के बहाने यूपी में दंगा कराने की साजिश, मथुरा पुलिस ने चार संदिग्धों को किया गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपी की जगह दूसरे को पकड़ा
इस घटना के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया. बच्ची के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया. परिजनों ने मांग की है कि जब तक सही आरोपी नहीं पकड़ा जाएगा और इगलास कोतवाल को निलंबित नहीं किया जाएगा, तब तक वे बच्ची का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे. घटना के बाद इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स की तैनाती की गयी है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है हालांकि बच्ची के परिजनों का कहना है कि पुलिस ने किसी और को पकड़ा है. जिस आदमी ने घटना को अंजाम दिया उसकी गिरफ्तारी अभी भी नहीं की गयी है. इस घटना से एक बार फिर से यूपी पुलिस की किरकिरी हो रही है.
इसे भी पढ़ें :Bihar Election: LJP-JDU में जुबानी जंग तेज, चिराग के पलायन वाले बयान पर जदयू का वंशवाद से जवाब




