KhuntiRanchi

कुएं में गिरा हाथी का बच्चा, निकालने की कवायद जारी

Khuti :  तोरपा के उकड़ीमाड़ी बाजारटांड़ के समीप मंगलवार की रात किसी वक्त हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया. सुबह लोगों को इसकी जानकारी मिली. स्थानीय लोगों ने पहले खुद बच्चे को कुएं से निकालने की कोशिश की. सफलता नहीं मिलने पर वन विभाग को सूचित किया गया. वन विभाग की रस्क्यू टीम बच्चे को कुएं से निकालने की कोशिश में जुटी है.

मालूम हो कि एक सप्ताह पहले 16 दिसंबर को सोनाहातू के जिलिगसेरेंग में भी हाथी का बच्चा कुएं में गिर गया था. 16 घंटे बाद वन विभाग की टीम ने जेसीबी से रास्ता बनाकर बच्चे को रेस्क्यू किया था.

बताया जा रहा है कि  इन दिनों जंगली हाथियों का झुंड तोरपा, कर्रा, बुंडू तमाड़ इलाके में भ्रमण कर रहा है. इससे आसपास के ग्रामीणों में दहशत है. ये खलिहान में रखे धान और खेतों में लगी सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा रहे हैं. इसके खौफ से शाम ढलते ही लोग घरों में दुबक जा रहे हैं.

इसे भी पढ़ेंःबाबूलाल ने हेमंत को घेरा, कहा-राज्य की सत्ता बिचौलिये के हाथ

Related Articles

Back to top button