Uncategorized

केजरीवाल ने मुकेश अंबानी सहित मोइली व देवड़ा ​के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल अब सीधे केंद्र से जंग छेड दी है। उन्होंने पेट्रोलियम कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. और केंद्र सरकार पर सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि रिलायंस ने देश में गैस की कमी पैदा की और जानबूझकर गैस कम निकाला। इस वजह से गैस के दाम बढाए गए।

केजरीवाल ने कहा कि रिलायंस ने यह खेल केंद्रीय मंत्रियों के साथ मिलकर खेला। केजरीवाल ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर कहा कि इस मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो को केस दर्ज करने का आदेश दे दिए गए हैं। इसमें कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री मुरली देवडा, पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली, पूर्व डीजी हाइड्रोकार्बन वीके सिब्बल और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी व अन्य लोगों के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो को एफआईर दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

अरविंद केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि देश के चार गणमान्य लोगों एडमिरल तहलियानी, पूर्व कैबिनेट सेRेटरी टीएसआर सुब्रमण्यम, जानी-मानी वकील कामिनी जयसवाल और ईएस शर्मा ने रिलायंस के खिलाफ शिकायत दी है कि कंपनी ने मंत्रियों के साथ मिलकर हमेशा गैस के दाम मनमाने तरीके से बढाए हैं और अब एक डॉलर की गैस को 8 डॉलर में बेचने की तैयारी कर रही है। इसमें केंद्र सरकार के कुछ मंत्रियों की मिलीभगत भी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने तक गैस के दाम नहीं बढाए जाएं। अगर एक अप्रैल से गैस के दाम बढे तो महंगाई बढेगी, क्योंकि गैस महंगी हुई तो सीएनजी, खाद, बिजली सबकुछ महंगा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे रिलायंस को 54 हजार करोड का फयादा होगा।

उन्होंने इस बात हैरानी जताई कि विपक्षी पार्टियां इस मसले पर मौन धारण कर बैठी हुई हैं। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लडाई को आगे बढाते हुए हमने इस मामले में संबंधित नेताओं और मुकेश अंबनी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं। केजरीवाल ने बताया कि रिलायंस को जब गैस के कुएं दिए गए तो जिस गैस के उत्पादन की लागत 1 डॉलर आ रही थी, उसकी कीमत कुछ मंत्रियों से मिलीभगत करके 4 डॉलर तय कर ली गई। अब तैयारी 8 डॉलर करने की है। अगर ऎसा हो गया तो देश की जनता में त्राहि-त्राहि मच जाएगी।

केजरीवाल ने कहा कि गैस की कीमत एक डॉलर प्रति यूनिट से कम होना चाहिए, लेकिन फिर भी गैस की कीमत को हौवा बनाया जा रहा है और देश में इसकी कमी को बताया जा रहा है। केजरीवाल ने मीडिया और भाजपा पर भी आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस ने कुछ मीडिया संगठन और भाजपा को पैसे दिए हैं। केजरीवाल ने कहा कि वह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पेट्रोलियम मंत्री वीरप्पा मोइली को चिटी लिखेंगे कि जब तक जांच जारी है, गैस की कीमत बढाने के फैसले को स्थगित किया जाए। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान एसीबी के अधिकारी पेट्रोलियम मंत्रालय से संबंधित फाइलें मांगेंगे और हम अपेक्षा करते हैं कि पेट्रोलियम मंत्रालय इसमें सहयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button