Uncategorized

पेपर लीक की घटना से CBSE ने किया इनकार, कहा – फर्जी खबर फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस में जायेगा बोर्ड

New Delhi : सीबीएसई ने12 वीं कक्षा के अकाउंटेंसी के प्रश्न पत्र के लीक होने की खबरों से गुरुवार को इनकार किया है. बोर्ड ने जोर देकर कहा कि परीक्षा केंद्रों में सभी सीलें जस की तस पायी गयी हैं. बोर्ड ने कहा कि फर्जी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस से संपर्क किया है. उल्लेखनीय है कि दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने गुरुवार सुबह ट्वीट कर कहा था कि उन्हें पेपर लीक के बारे में शिकायतें मिली हैं.

इसे भी पढ़ें- CBSE की कक्षा 12वीं का अकाउंटेंसी प्रश्न पत्र लीक : मनीष सिसोदिया

क्या है सिसोदिया के ट्टीट में

सिसोदिया ने ट्वीट किया था कि 12 वीं कक्षा के सीबीएसई के अकाउंटेंसी के प्रश्न पत्र के लीक होने के बारे में सूचना मिली है. शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों से मामले की जांच करने और सीबीएसई में इस बारे में शिकायत करने को कहा है. उन्होंने लिखा था कि त्वरित कार्रवाई की जानी चाहिये ताकि सीबीएसई की लापरवाही का खामियाजा मेहनतकश छात्रों को नहीं भुगतना पड़े. सिसोदिया शिक्षा मंत्री भी हैं. उन्होंने शिक्षा निदेशालय के अधिकारियों को परीक्षा बोर्ड में इसकी शिकायत करने के निर्देश दिए हैं.

इसे भी पढ़ें- सेलेक्शन इंटरव्यू के आधार पर NCRPB में नौकरी का मौका

प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है : सीबीएसई

सीबीएसई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि प्रश्न पत्र लीक नहीं हुआ है. सभी परीक्षा केंद्रों पर सीलें जस की तस पायी गयी हैं. स्थानीय स्तर पर कुछ बदमाशों ने वॉट्सएप और सोशल मीडिया के अन्य प्लेटफॉर्म के जरिये ऐसे संदेश फैलाये हैं जिससे परीक्षा प्रणाली की गरिमा को आहत किया जा सके. अधिकारी ने कहा कि ऐसी गतिविधियों के खिलाफ बोर्ड ने सख्त कदम उठाने का फैसला किया है. प्राथमिकी दर्ज करवाई जा रही है. इधर, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि उन्हें अभी तक कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button