
Ranchi: प्रवर्तन निदेशालय ने मेकॉन के मेटलर्जिकल विंग के पूर्व सीनियर मैनेजर उपेंद्र नाथ मंडल, मेसर्स जील इंडिया केमिकल्स रांची के प्रोपराइटर अजय जालान व मेसर्स शिव मशीन टूल्स चेन्नई के प्रोपराइटर हितेश वी शाह के विरुद्ध मनी लांड्रिंग एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है.
ईडी ने यह प्राथमिकी सीबीआइ की रांची स्थित भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो में 2017 में दर्ज एफआइआर में गत वर्ष वर्ष 27 नवंबर 2020 को दाखिल चार्जशीट के आधार पर की है.
उपेंद्र नाथ मंडल पर पद पर रहते हुए करोड़ों रुपये की अवैध रूप से स्वीकृति देने का आरोप लगा है.
इसे भी पढ़ें – गिरिडीहः चिकित्सक बनकर करता था ठगी, साइबर पुलिस ने किया गिरफ्तार




