Uncategorized

कश्मीर हिमस्खलन में 10 जवान शहीद, 4 लापता

श्रीनगर: जम्मू एवं कश्मीर के बांदीपोरा जिले में नियंत्रण रेखा पर हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं में कम से कम 10 जवान शहीद हो गए, जबकि चार अन्य अभी भी लापता हैं। बांदीपोरा में एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, नियंत्रण रेखा के गुरेज सेक्टर में बुधवार को हिमस्खलन की दो अलग-अलग घटनाओं के बाद मलबे से सात जवानों को बाहर निकाला गया, जबकि 10 जवानों के शव बरामद किए गए। चार जवानों का अभी भी कोई अता-पता नहीं है।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “लापता जवानों का पता लगाने के लिए बचाव अभियान जारी है।”

इससे पहले सेना ने एक बयान में कहा था कि गुरेज में बुधवार व गुरुवार को हुए हिमस्खलन में छह जवान शहीद हो गए।

बयान के मुताबिक, “भारी बर्फबारी के कारण मौसम प्रतिकूल होने के बावजूद बचाव अभियान तत्काल शुरू कर दिया गया।”

बुधवार को सेना के शिविर के हिमस्खलन की चपेट में आने के बाद एक जूनियर कमीशंड अधिकारी (जेसीओ) तथा छह जवानों को बचा लिया गया, जबकि तीन जवानों के शव गुरुवार सुबह बरामद कर लिए गए।

गांदेरबल जिले के सोनमर्ग में बुधवार को हिमस्खलन की एक अलग घटना में सेना के एक अधिकारी शहीद हो गए, जबकि चार जवान घायल हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button