NationalTRENDING

Earthquake In Kutch: गुजरात के कच्छ में हिली धरती, रिक्टर पैमाने पर 4.2 रही तीव्रता

Katch: गुजरात के सबसे संवेदनशील क्षेत्र कच्छ में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.2 मापी गई. जिला प्रशासन ने कहा कि जान-माल के नुकसान की कोई खबर नहीं है. गांधीनगर स्थित आईएसआर ने अपनी वेबसाइट पर एक अपडेट में कहा कि जिले के दुधई गांव से 11 किमी उत्तर-उत्तर पूर्व में भूकंप का केंद्र सुबह 6.38 बजे दर्ज किया गया. आईएसआर ने कहा कि इससे पहले जिले के खावड़ा गांव से 23 किमी पूर्व-दक्षिणपूर्व में भूकंप का केंद्र सुबह 5.18 बजे 3.2 तीव्रता का भूकंप आया था.
इसे भी पढ़ें: धर्मांतरण पर सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका, पांच सदस्यीय पीठ के समक्ष भेजने की मांग

कच्छ भूकंप के लिहाज से सबसे संवेदनशील क्षेत्र

कच्छ, जो अहमदाबाद से लगभग 400 किमी दूर है, एक बहुत ही उच्च जोखिम वाले भूकंपीय क्षेत्र में स्थित है और वहां नियमित रूप से कम तीव्रता के भूकंप आते रहते हैं. सौराष्ट्र क्षेत्र में स्थित इस जिले में जनवरी 2001 में विनाशकारी भूकंप आया था जिसमें 13,800 लोग मारे गए थे और अन्य 1.67 लाख घायल हुए थे. भूकंप ने जिले के विभिन्न कस्बों और गांवों में संपत्तियों को गंभीर नुकसान पहुंचाया था.

Related Articles

Back to top button