
Muzaffarpur : शनिवार की शाम हुये बस दुर्घटना में घायल लोगों से मिलने उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी रविवार को एसकेएमसीएच पहुंचे. अस्पताल पहुंचकर उन्होंने घायलों का हालचाल लिया. उन्होंने मौके पर डॉक्टरों को घायलों के बेहतर इलाज निर्देश दिया. मौके पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुये उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने कहा है कि राज्य में इन दिनों सड़क दुर्घटना में बढ़ोत्तरी हुई है. सरकार बढ़ रहे सड़क दुर्घटना पर चिंतित है. दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए सरकार ठोस कदम उठायेगी.
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि विकास आयुक्त की अध्यक्षता में एक्सीडेंट एनालिसिस कमेटी का गठन किया गया है. यह दुर्घटना के कारणों और उसे रोकने के उपाय की रिपोर्ट देगी. उन्होंने कहा कि सरकार बहुत जल्द बिहार सुरक्षित विद्यालय बस परिवहन एवं विनियमन नीति बनाएगी. ताकि, स्कूली बच्चों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाया जा सके.
इसे भी पढ़ें – पत्थलगड़ी अभियान का मास्टर माइंड विजय कुजूर अपने सहयोगी के साथ दिल्ली से गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें – बिहार में अगलगी का रविवार : छह दर्जन घर व एक दर्जन दुकान खाक, सिलेंडर विस्फोट में दो दमकलकर्मी समेत तीन गंभीर
पीड़ित परिवार के साथ है सरकार : मोदी
उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि इस दुर्घटना में मृत लोगों के परिजनों के साथ पूरी सरकार है. सरकार दुर्घटनाओं को रोकने के लिए योजना तैयार कर रही है, दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सरकार संवेदनशील है. उन्होंने अनियंत्रित रफ्तार को दुर्घटना का कारण बताया. उन्होंने जानकारी देते हुये बताया कि भारत सरकार एनएचएआइ के माध्यम से राज्य को 40 एंबुलेंस दे रही है ताकि, एनएच पर घटने वाली घटनाओं में घायलों को जल्द से जल्द चिकित्सीय सुविधा प्रदान की जा सके. साथ ही 40 अन्य गाड़ियां दे रही है. ताकि एनएच पर पुलिस पेट्रोलिंग हो सके. सरकार ने सभी गाड़ियों में स्पीड गवर्नर लगाने का निर्णय लिया है. इससे गाड़ियों की गति को नियंत्रित रखी जा सकेगी. नई व पुरानी सभी गाड़ियों में इसे लगाना अनिवार्य किया जाएगा.
इसे भी पढ़ें – बिहार में छात्र संघ चुनाव में हंगामाा, कई स्थानों पर आपस में भिड़े छात्र, चाकूबाजी हुई, पत्थर भी चले, पुलिस ने भांजी लाठी
इसे भी पढ़ें – बिहार : ‘मोदी चौक’ के नाम पर बवाल, बीजेपी कार्यकर्ता के पिता की बेरहमी से हत्या
दुर्घटना में मौत पर ड्राइवर के लिए सजा के प्रावधान में भी संशोधन किया जायेगा
सड़क दुर्घटना में मौत होने पर ड्राइवर के लिए सजा के प्रावधान में भी संशोधन करेगी सरकार. केंद्र सरकार से गैर इरादतन दुर्घटना के लिए दो साल की सजा का प्रावधान है. उसे बढ़ाने का अनुरोध किया जाएगा. मौके पर उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा के सरकार दुर्घटना में कमी लाने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया को और जटिल बनायेगी, कड़े कानून से किसी को भी आसानी से लाइसेंस नहीं पायेगा.
गौरतलब है कि मुजफ्फरपुर से औराई जा रही बस शनिवार को पुल की रेलिंग तोड़ते हुए करीब 30 फीट नीचे गिर गई थी. इसमें 14 यात्रियों की मौत हो गई थी. वहीं 42 घायल हो गए थे. घायलों का इलाज एसकेएमसीएच में चल रहा है.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




