NEWS WING
RANCHI, 22 NOVEMBER : रिम्स सुपर स्पेशलिटी केअर के समीप बने भवन के शौचालय का हाल जर्जर है. टूटा हुआ पैन और कूड़े – कचड़े के अंबार से आप यह अंदाजा नहीं लगा सकते हैं कि. आखिर ये है क्या. वहीं यह भवन असामाजिक तत्वों के साथ नशेड़ियों का अड्डा बन गया है, जहां शाम ढलते ही ऐसे लोग जुटने लगते हैं, जिसका अंदाजा रूम में पड़े प्लास्टिक के ग्लास और माचिस की तील्लियों से लगायी जा सकती है.
अभाव के रख -रखाव में बंद है शौचालय भवन
इस भवन को सुलभ शौचालय के रूप में बनाया गया था. जहाँ लगभग 10 स्नानाघर और शौचालय हैं. लेकिन रख-रखाव के आभाव में ये सभी आज बंद पड़े हैं. एक ओर जहां सरकार राज्य को ओडीएफ घोषित करने के साथ-साथ खुले में शौच करने वाले को दंडित कर रही है. वहीं राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल के शौचालय का हाल देखकर आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं कि सरकारी दावे का आखिर क्या हाल है.




