Uncategorized

कोडरमा: टीपीसी एरिया कमांडर कपिल जी गिरफ्तार, 12 हत्या करने का है आरोप

टीपीसी एरिया कमांडर कपिल जी गिरफ्तार, 12 हत्या करने का है आरोप

Koderma, 07 October: कोडरमा टीपीसी के एरिया कमांडर कपिल जी को गिरफ्तार कर लिया गया है. आज कोडरमा पुलिस ने  डोमचांच इलाके से उसे गिरफ्तार किया. कपिल जी की गिरफ्तारी उस समय हुई, जब वह डोमचांच में लेवी की रकम वसूलने पहुंचा.

12 हत्या सहित कई आपराधिक मामलों में रहा है लिप्त

नक्सली कपिल जी के पास से कोडरमा पुलिस ने, एक देशी कट्टा और चार जिंदा कारतुस बरामद किया है. इस टीपीसी एरिया कमांडर पर चतरा, हजारीबाग और कोडरमा में अबतक 12 हत्याएं करने का आरोप है. साथ ही लेवी वसूलने सहित अन्य कई आपराधिक गतिविधियों में यह नक्सली शामिल रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button