Uncategorized

बिहार में खसरा ने ली 10 बच्चों की जान

पटना, 24 मार्च | बिहार के मधुबानी जिले के एक गांव में खसरा अपने पैर पसारता जा रहा है। अब तक इस बीमारी के कारण वहां कम से कम 10 बच्चों की मौत हो चुकी है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, “पिछले कुछ दिनों में आठ बच्चों की मौत हो चुकी है। बीते 24 घंटों में खसरा के कारण दो बच्चों की मौत हुई है। मधुबानी जिले के बिसी-पट्टी गांव में बड़ी संख्या में बच्चे इस बीमारी से पीड़ित हैं।”

उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि इस बीमारी के कारणों का पता लगाने और उपचार के लिए चिकित्सकों की एक टीम भेजी जाएगी।

उन्होंने कहा, “बीमारी के फैलने के कारणों का पता लगाने के लिए प्रशासन ने हाई अलर्ट कर दिया है।” बच्चों को बेहोशी और ऐंठन के साथ बुखार आने की खबर है। (आईएएनएस)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button