Uncategorized

अमित शाह को मां से मिली संपत्ति : पीयूष गोयल

नयी दिल्ली, 02 अगस्त : भाजपा के पार्टी अध्यक्ष अमित शाह पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोंपो को बेबुनियाद करार दिया गया है. पार्टी का कहना है कि अमित शाह को मां से विरासत में मिली संपत्ति को लेकर बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. उनके खिलाफ यह एक षड्यंत्र रचा जा रहा है. केंद्रीय मंत्री पीयूस गोयल ने कहा है कि 28 फरवरी 2013 को अमित शाह की माता कुसुम बेन का निधन हो गया था. जिनसे विरासत में 18.85 की चल-अचल पैतृक संपत्ति कोर्ट प्रोबेट के जरीये अमित शाह को मिली. इसके अलावा उनकी संपत्ति में बढ़ोतरी हुई है, उसमें से अधिकांश वृद्धि अचल संपत्ति और शेयर के मूल्य में बढ़ोतरी के कारण हुई.

इसे भी पढ़े :- शाह की संपत्ति की खबर टीओआइ व डीएनए से गायब

भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने इस बारे में कहा है कि किसी ने शाह के हलफनामे को ठीक से पढ़ने की जरुरत नहीं समझी और आरोप गढ़ना शुरु कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button