
Dhanbad : बढ़ते कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की ओर से जगह जगह वैक्सीनेशन कैंप लगाया जा रहा है. इन टीकाकरण केंद्रों पर कई अनियमितता देखने को भी मिल रही है. गुरूवार को धनबाद के जगजीवन नगर स्थित बुनियादी स्कूल में टीकाकरण कैंप लगाया गया था. इस दौरान कई अनियमितता देखने को मिली. साथ ही टिकाकरण में विलंब होने के कारणन काफी हो हंगामा भी हुआ.
इसे भी पढ़ें : कोविड-19 संकट के बीच अनाथ होते बच्चों पर बाल तस्करों की नजर, अवैध तरीके से शुरू किया गोद लेने का कारोबार

टीकाकरण सेंटर पर जिला प्रशासन की तरफ से कोई भी व्यवस्था नहीं की गयी थी, ना तो पुलिस की नियुक्ति की गई थी, ना ही बैठने की व्यवस्था थी. ना पानी वगैरह यही व्यवस्था की गई थी. वहीं पुलिस की व्यवस्था नहीं होने से लोग वैक्सीन लेने के लिए धक्का-मुक्की कर रहे थे. यहां तक कि वैक्सीन के लिए लोगों ने हंगामा भी किया.
वंही वैक्सीन लगवाने आये लोगों ने बताया कि जगजीवन नगर स्थित बुनियादी विद्यालय में वैक्सीनेशन कैंप तो लगवाया गया. लेकिन प्रशासन की तरफ से कोई सुचारू व्यवस्था नहीं की गयी. जिससे लोगों को परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें : बगैर ई-पास के आवागमन कर रहे हैं तो हो जायें सावधान, 102 चेक पॉइंट पर हो रही चेकिंग




