Uncategorized

हजारीबाग में दो गुटों में पत्थरबाजी, कई घायल, दुकान और वाहन जलाये

उपायुक्त ने कहा — अफवाह से बचें
न्यूजविंग
रांची/हजारीबाग: झारखंड के हजारीबाग जिले में पिछले दो दिनों से रूक रूक कर उपद्रव फैलाने की कोशिशों की कड़ी में आज फिर से एक बार शहर का माहौल बिगाड़ने की कोशिश की गयी। कई इलाकों में जमकर पत्थरबाजी हुई जिसमें दर्जनों लोगों के घायल होने की खबर है। इस दौरान अलग अलग घटनाओं में तीन लोगों के मारे जाने की सूचना है। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। सूत्रों ने बताया है कि ये हत्यायें अन्य वारदातों में हुई हैं।
इधर हालात पर काबू पाने के लिए और एहतियात के तौर पर कुछ क्षेत्रों में कफ्यु लगा दिया गया है। इससे पहले सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने के लिए धारा 144 लगा दी गयी थी। आला पुलिस अधिकारी संवेदनशील क्षेत्रों से पल पल की खबर ले रहे हैं। शहर के अलग अलग इलाकों में डेढ़ दर्जन से ज्यादा दुकानें जला दिये जाने की खबर है। न्यूजविंग के पास जो अपुष्ट खबरें आ रही हैं उसके अनुसार खीरगांव इलाके में नौ, डेली मार्केट में छह और ग्लावाटोली में तीन दुकानों को जलाने का प्रयास किया गया। इस दौरान दोपहिया और चार पहिया वाहनों को भी क्षतिग्रस्त किया गया है। जिला के उपायुक्त ने लोगों से अफवाह से बचने की सलाह दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button