
Chatra : झारखंड में तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव का उद्घाटन मुख्यमंत्री रघुवर दास ने किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने डाक विभाग द्वारा निर्गत मां भद्रकाली से संबंधित लिफाफे का विमोचन किया. जैन समाज द्वारा बनाए जा रहे कौशल विकास केंद्र भवन निर्माण का शिलान्यास भी किया गया.
इसे भी पढ़ें: CNT एक्ट की वजह से मिथेन ब्लॉक के लिए कुआं खोदने में होती है परेशानी, डीसी कोर्ट की सुनवाई लगती है बोझिलः ONGC
इसे भी पढ़ें: कुरमी की परंपराएं आदिवासी जैसी, अनुसूचित जाति में शामिल होना चाहिए : ताला मरांडी
चतरा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं
इटखोरी महोत्सव में पहुंचे चतरा के विधायक जयप्रकाश सिंह भोगता ने कहा कि चतरा को लोग नक्सल क्षेत्र के रूप में जानते थे, लेकिन महोत्सव ने इसे राष्ट्रीय पटल पर स्थापित किया है. चतरा में पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं. पर्यटकों के बदौलत आज जिले की छवि बदली है. इटखोरी की तरह कौलेश्वरी महोत्सव का भी आयोजन होना चाहिये.

इसे भी पढ़ें: 15 दिनों में सरकार हमारी मांग माने वरना करेंगे भूख हड़तालः अनुबंधकर्मी (देखें वीडियो)
वहीं सांसद सुनील सिंह ने कहा कि महोत्सव राज्य की सीमा लांघ कर राष्ट्रीय पटल पर पहुंच चुका है. केंद्र सरकार ने ऐड देकर इसकी पुष्टि किया है. डाक विभाग द्वारा जारी किया गया लिफाफा इटखोरी गाथा में चार चांद लगाएगा. आने वाले समय में कीर्तिमान स्थापित करेगा. कौलेश्वरी में रोपवे निर्माण से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा. जर्मनी व कोरिया के दूतावासों में इसका डंका बजा है. महोत्सव का प्राचीन उल्लेख है जिससे प्राणिक गौरव हासिल करने में अहम भूमिका निभाएगा. तीनों धर्मों के अवशेष यहां स्थापित हैं. इटखोरी, कौलेश्वरी व तमशीन के साथ बेतला व लातेहार को भी मंजूरी देकर सरकार ने इतिहास रचा है. सरकार के सार्थक प्रयासों से चतरा व लातेहार को राष्ट्रीय पटल पर पहचान मिली है.

इसे भी पढ़ें: पलामू : हाईटेंशन बिजली तार को अंडरग्राउंड करने की योजना अबतक खटायी में, वर्ष 2000 में हो चुकि है हृदय विदारक घटना
सीएम रघुवर दास ने कहा कि इटखोरी महोत्सव चतरा का नहीं राज्य का महोत्सव है. आने वाले समय मे इस स्थान को वैश्विक स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा. भारत आध्यात्मिक देश है. इसी की पावन भूमि पर भगवान बुद्ध ने शांति का संदेश दिया. भारत को विश्व गुरु के रूप में स्थापित करना है. राज्य व देश की समस्या का समाधान विकास से ही सम्भव है. यहां सभी तरह की संभावनाएं मौजूद हैं. सरकार विकास को चार खम्भों पर खड़ा करने का प्रयास कर रही है. यहां की प्राकृतिक छटाओं का विकास हो तो बेरोजगारों को रोजगार व पर्यटकों का आगमन होगा. सभी सेक्टर को बढ़ावा देने का प्रयास किया जा रहा है. 31 मार्च तक मास्टर प्लान व जुलाई तक डीपीआर तैयार होगा. बौद्ध धर्म को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दुनिया का सबसे बड़ा स्तूप इटखोरी में स्थापित होगा. सरकार इसके निर्माण के लिए कटिबद्ध है. छह सौ करोड़ का पर्यटन प्रोजेक्ट इटखोरी के धरातल पर उतारा जाएगा. डाक विभाग ने लिफाफा जारी कर इटखोरी की पहचान बढ़ेगी. जवानों के बदौलत आज शांति व्यवस्था कायम है. जबतक क्षेत्र से अपराधी व उग्रवादियों के सफाया नहीं होगा तबतक पर्यटके नहीं आएंगे. मुख्यधारा से भटके युवा मुख्यधारा में लौटें सरकार उनके पुनर्वास की व्यवस्था करेगी.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग जेल में भोजन कटौती पर भड़के बंदी, टकराव की स्थिति, कटौती के पीछे बंदरबांट की साजिश तो नहीं!
उन्होंने कहा कि गरीब उन्मूलन योजना बनाई जा रही है. प्राकृतिक व खनिज संपदाओं से भरा पूरा झारखण्ड से 2022 तक गरीबी समाप्त कर दी जाएगी. सभी बीपीएल परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा. महिला शसक्तीकरण के उद्देश्य से महिला समूहों द्वारा निर्मित सामग्रियों को सरकार खरीदेगी. गरीब व दिव्यांग महिलाओं को पॉल्ट्री फाउंडेशन के माध्यम से अंडा व्यवसाय से जोड़ा जाएगा. जिसे स्कूलों में सप्लाई किया जाएगा. स्वयं सहायता समूहों व सखी मंडलों के माध्यम से रेडी तो इट का निर्माण कराकर रोजगार से जोड़ा जाएगा. पर्यटन से राज्य की तस्वीर बदलेगी. 2022 तक गुजरात व महाराष्ट्र की तरह विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा होगा झारखण्ड. मधुमख्खी व लाभ उद्योग के लिए सरकार 50 हजार से ढाई लाख अनुदान दिया जाएगा. इसमे निर्मित सामग्रियों को पतंजलि समेत अन्य उद्योग घरानों में निर्यात किया जाएगा. नवजवान युवक व युवतियां सरकार की योजनाओं का लाभ ले. इनके कल्याण के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का निर्माण किया गया है जहां बिचौलियों की नहीं चलेगी. कौलेश्वरी, बोधगया व भद्रकाली को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाएगा. शासन व सरकार में समन्वय स्थापित कर राज्य में विकास की गंगा बहाई जाएगी. लातेहार व नेतरहाट का भी समुचित विकास किया जाएगा.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




