NEWSWING
Ranchi, 16 September : शनिवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कई कार्यक्रम हैं. उनकी सुरक्षा और वीवीआईपी मूवमेंट के मद्देनजर ट्रैफिक पुलिस ने कई रूटों पर वाहनों के परिचालन को डायवर्ट किया है. इसके अलावा आदिवासी युवा मोर्चा के कार्यकर्ता सरना कोड की मांग को लेकर जयपाल सिंह स्टेडियम से मोरहाबादी मैदान तक विशाल जुलूस निकालेंगे. इस कारण शहर में सभी सड़कों पर जाम लगने की संभावना है. इसलिए अगर जरूरी हो, तभी घर से निकलें. बहुत जरूरी ना हो तो घर पर ही शाम तक का इंतजार करें और जाम में फंसने से बचे.
हरमू बाईपास से ना ही जाये, तो बेहतर
हरमू मैदान में गरीब कल्याण मेला का आयोजन किया गया है. इस कारण प्रशासन मे वाहनों के परिचालन को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए हैं. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में दूसरो शहर से लोग आने वाले हैं. बाहर से आने वाली बसों के लिए अलग-अलग रूटों पर पार्किंग की व्यवस्था की गयी है. इसलिए हरमू रोड में ना ही जायें तो बेहतर है.
शाह के कार्यक्रमों के कारण रोके जायेंगे ट्रैफिक
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रांची में हैं. वह सुबह के 8.30 बजे से रात 9.30 बजे तक कुल 10 कार्यक्रमों में भाग लेंगे. कार्यक्रम शहर के विभिन्न हिस्सों में हैं. लिहाजा उनका काफिला शहर के विभिन्न हिस्सों से गुजरेगी. जाहिर है कि इस दौरान संबंधित सड़कों पर ट्रैफिक को रोक दिया जायेगा. परेशानी से बचने के लिए बेहतर यही होगा कि बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकलें.
आदिवासी युवा मोरचा की मांगे :-
– सरना कोड लागू करे सरकार.
– भूमि अधिग्रहण बिल रद्द करे सरकार.
– धर्मांतरण बिल वापस ले सरकार.




