Uncategorized

हांगकांग : भ्रष्टाचार के आरोप में सांसद गिरफ्तार

हांगकांग: हांगकांग के भ्रष्टाचार के खिलाफ स्वतंत्र आयोग (आईसीएसी) ने गुरुवार को चीन विरोधी पार्टी के एक सांसद को एक व्यवसायी से ली गई रकम का ब्योरा न देने के आरोप में गिरफ्तार किया। यह व्यवसायी चीन के प्रति आलोचनात्मक रुख रखने वाले मीडिया समूह का प्रमुख है। समाचार एजेंसी ‘एफे’ की रिपोर्ट के मुताबिक, भ्रष्टाचार निवारक एजेंसी की एक टीम ने ‘लीग ऑफ सोशल डेमोक्रेट्स’ के सांसद लियुंग क्वोक हंग को 2012 में एक व्यवसायी जिम्मी लाई के सहायक से 2,50,000 हांगकांग डॉलर लेने और हांगकांग की संसद में उसका ब्योरा न देने के मामले में गुरुवार सुबह उनके घर से गिरफ्तार कर लिया।

जिम्मी उस समय मीडिया समूह ‘नेक्सट मीडिया लिमिटेड’ के प्रमुख थे।

आईसीएसी के एक बयान के मुताबिक, 60 वर्षीय सांसद पर सार्वजनिक कार्यालय में दुराचरण का आरोप लगाया गया। उन्हें बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

उन्हें शुक्रवार को एक न्यायाधीश के समक्ष उपस्थित होने का निर्देश दिया गया है।

हांगकांग विधायिका के लिए सितंबर में होने वाले चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन से कुछ सप्ताह पहले यह मामला सामने आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button