Uncategorized

NASA ने रॉकेट बूस्टर परीक्षण का वीडियो जारी किया

न्यूयार्क: अमेरिका की अंतरिक्ष एंजेसी नासा ने एक और उपलब्धि अपने नाम कर ली है। नासा ने एक नए कैमरे की मदद से अत्यधिक धीमी रफ्तार में रॉकेट मोटर परीक्षण करता हुआ एक वीडिया जारी किया है। वेबसाइट ‘स्पेस डॉट कॉम’ की रविवार को प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, इस वीडियो में अमेरिकी कंपनी ऑर्बिटल एटीके द्वारा 28 जून को किए गए क्वूएम-2 परीक्षण का एक शानदार ²श्य दिखाया गया है।

इस परीक्षण का वीडियो हाई डेफेनेशन में बनाने के लिए नासा के इंजीनियरों और वैज्ञानिकों ने हाई डाइनैमिक रेंज स्टारियो एक्स कैमरे (एचआईडीवाईआरएस-एक्स) का इस्तेमाल किया था।

नासा के अधिकारियों ने वीडियो के विवरण में कहा, “परंपरागत उच्च गति वाले वीडियो कैमरे एक समय में एक आवरण की शूटिंग करने तक ही सीमित होते हैं, जबकि एचआईडीवाईआरएस-एक्स उच्च गति वाला कैमरा एक समय में कई वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button