
New Delhi: दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती का काम जारी है. अबतक के रूझानों में अरविंद केजरीवाल फिर से सत्ता में काबिज होते दिख रहे हैं. वहीं बीजेपी महज 12 सीटों पर आगे चल रही है.
#UPDATE: Official EC trends: Aam Aadmi Party leading on 58 seats and Bharatiya Janata Party leading on 12 seats
— ANI (@ANI) February 11, 2020
जबकि कांग्रेस का खाता खोलता नहीं दिख रहा. लेकिन कांग्रेस में बीजेपी की पराजय की खुशी साफ नजर आ रही है. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अधीर रंजन चौधरी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना में आम आदमी पार्टी की बढ़त को विकास के एजेंडे की जीत करार दी है.
मंगलवार को उन्होंने दावा किया कि भाजपा के सांप्रदायिक एजेंडे की हार हो गयी है.
इसे भी पढ़ेंः#UP: भदोही के BJP MLA रवींद्रनाथ त्रिपाठी समेत उनके 6 परिजनों पर गैंगरेप का संगीन आरोप
सांप्रदायिक ताकतों की हार- अधीर रंजन
लोकसभा में कांग्रेस के नेता चौधरी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘यह चुनाव द्विदलीय हो गया. शायद यही वजह रही कि कांग्रेस को उम्मीद के मुताबिक वोट नहीं मिले.’ उन्होंने कहा, ‘दिल्ली में विकास के एजेंडे की जीत हुई है. सांप्रदायिक एजेंडे की पराजय हुई है.’
राजद नेता मनोज झा ने कहा कि इस नतीजे का एक बड़ा संदेश है कि भाजपा को अब जहरीली राजनीति से बाज़ आना चाहिए. उन्होंने कहा कि इस नतीजे का संदेश बिहार और दूसरे राज्यों में भी जाएगा.
Madhya Pradesh Chief Minister Kamal Nath on Congress performance in #DelhiElection2020: We were already aware of it. The question is – what happened to BJP which was making big claims? pic.twitter.com/Lu9xt9n5sO
— ANI (@ANI) February 11, 2020
वहीं कांग्रेस के प्रदर्शन पर मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि इन परिणामों से हम वाकिफ थे, लेकिन बीजेपी का क्या, क्योंकि भाजपा की ओर से बड़े-बड़े दावे किये जा रहे थे.
इसे भी पढ़ेंः#DelhiResults: AAP को भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का भरोसा, 20 पार BJP
रुझानों में तीसरी बार सरकार बनाने की ओर ‘आप’
दिल्ली विधानसभा चुनाव के अबतक के रूझानों में दिल्ली में एक बार फिर आप की सरकार प्रचंड बहुमत के साथ जीत रही है. 70 सीटों में से 58 सीटें आम आदमी पार्टी की झोली में जा रही हैं. वहीं बीजेपी 12 सीटों पर आगे चल रही है.
हालांकि, एक समय भाजपा 21 सीटों पर बढ़त बना रही थी, लेकिन फिर पिछड़ती नजर आयी. वहीं कांग्रेस का खाता खुलता भी नहीं दिख रहा है.
इन नतीजों से जहां आम आदमी पार्टी में खुशी की लहर है, वहीं भाजपाई खेमें में मायूसी है. इधर कांग्रेस अपनी हार से हतोत्साहित कम और बीजेपी की हार से ज्यादा खुश नजर आ रही है.
इसे भी पढ़ेंः#Jamshedpur: घाघीडीह सेंट्रल जेल के पीछे एक व्यक्ति का मिला शव, पत्थर से कुचलकर हत्या




