News Wing
Ranchi, 24 October: सूबे का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल हर समय अपनी बदहाली का रोना रोता है. ताजा मामला रिम्स के रजिस्ट्रेशन ओपीडी काउंटर की है जहां छत की सीलिंग में इस्तेमाल की गई लकड़ियों में दीमक लग गया है. पिछले कई महीने से ऐसी परिस्थिति में यहां कर्मचारी काम करने को विवश है.
प्रतिदिन हजारों की संख्या की पर्ची कटवाने आते हैं लोग
प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग ओपीडी काउंटर से पर्ची कटवाने आते हैं, लेकिन यहां कार्यरत कर्मचारी की पर्ची कब भगवान के पास जाने के लिए कट जाए इसका ख्याल रिम्स प्रबंधन को शायद नहीं है. तभी तो अपने चेंबर में अधिकारी अत्याधुनिक साज-सज्जा के साथ वातानुकूलित व्यवस्था करते हैं. लेकिन एक आवश्यक मरम्मत का काम की अनदेखी पिछले कई महीने से की जा रही है.
डर कर काम करने के लिए है विवश: संदीप तिवारी
रिम्स के रजिस्ट्रेशन ओपीडी काउंटर में कार्यरत संदीप तिवारी ने कहा कि छत की सीलिंग में बहुत दिनों से दीमक लगा हुआ है. यह कभी भी गिर सकता है. इन्होंने कहा कि इस विषय को उपाधीक्षक महोदय से भी अवगत करवा चुका है लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला है.मजबूरन डर के साए में काम करने को विवश है.
सीलिंग की मरम्मती का काम होगा जल्द: डॉ आरके श्रीवास्तव
सीलिंग में दीमक लग जाने की बाबत पूछे गए सवाल के आलोक में रिम्स के निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि न्यूज विंग के द्वारा इस बात की जानकारी मिली है. बहुत जल्द ही इसे रिपेयर किया जाएगा अथवा सीलिंग में लगी लकड़ियों को बदल दिया जाएगा.
देखें विडियो:




