Uncategorized

तीन को अलबर्ट एक्‍का के गांव जारी जायेंगे सीएम

रांची : मुख्यमंत्री रघुवर दास परमवीर चक्र विजेता शहीद अल्बर्ट एक्का के समाधि स्थल से लाए गए पवित्र मिट्टी का कलश गुमला जिला के जारी गांव जाकर उनकी पत्नी को तीन दिसंबर को समर्पित करेंगे। यह बात उन्होंने प्रोजेक्ट भवन स्थित सभागार में पवित्र कलश ग्रहण करने के बाद कही। उन्होंने तत्‍परता से इस काम को करने के लिए सेना और अनिरूद्ध सिंह को धन्यवाद दिया और कहा कि यह कार्य हमें देश भक्ति का संदेश देता रहेगा, इससे आने वाली पीढ़ी को प्रेरणा मिलेगी।

इस अवसर पर श्री दास ने कहा कि इस महत्वपूर्ण खोजी कार्य में मीडिया ने सराहनीय भूमिका निभाई है। प्रजातंत्र में मीडिया एक महत्वपूर्ण स्तम्भ है। जो बातें सरकार के समक्ष नहीं आ पायी, वो मीडिया के माध्यम से आई। इस अवसर पर मंत्री डॉ लुईस मरांडी, अमर कुमार बाउरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव संजय कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सुनील कुमार वर्णवाल और अन्‍य लोग उपस्थित थे।
(आईपीआरडी)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button