
Ranchi : रातू थाना क्षेत्र के ब्राम्बे और पाली के बीच बने पुल के पास एक कुएं से सोमवार को एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. शव देखकर आशंका जतायी जा रही है कि युवक की हत्या कहीं और करके उसे कुएं में फेंका गया है.
घटना की सूचना मिलने पर रातू थाना की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है.
शव देखने से तीन से चार दिन पुराना लग रहा है. रातू थाना प्रभारी मनोज कुमार राय ने कहा कि शव पूरी तरह सड़ जाने के कारण उसकी पहचान नहीं हो पायी है. पुलिस पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है.
इसे भी पढ़ें : लिव-इन पार्टनर ने महिला व बेटी को मारकर सोक-पिट में डाला, हफ्ते भर बाद मिले शव




