Uncategorized

CWG 2018: भारतीय पुरुष हॉकी टीम की सेमीफाइनल में जगह पक्की, मलेशिया को दी 2-1 से मात

Gold Coast : भारतीय पुरुष हॉकी टीम 21वें राष्ट्रमंडल खेल में मलेशिया को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है.  भारत ने गोल्ड कोस्ट हॉकी स्टेडियम में खेले गए मैच में मलेशिया को 2-1 से हराया. भारत के लिए हरमनप्रीत सिंह ने तीसरे और 44वें मिनट में गोल किए जबकि मलेशिया के लिए फैजल सारी ने 16वें मिनट में एक मात्र गोल किया. हरमनप्रीत ने दोनों गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर किए. भारत ने मैच की शानदार शुरुआत की और तीसरे मिनट में ही बढ़त ले ली. मैच के तीसरे मिनट में ही भारत ने मलेशिया के घेरे में जगह बनाई और पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया जिसपर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 1-0 से आगे कर दिया.

इसे भी पढ़ें: गोल्ड कोस्ट : भारत ने मिक्स्ड टीम बैंडमिंटन में गोल्ड पर साधा निशाना, इतिहास रचा

हरमनप्रीत के आखिरी गोल ने दिलाई भारत को जीत 

दूसरे क्वार्टर में हालांकि वो बराबरी करने में सफल रही. मलेशिया के लिए यह गोल फैजल सारी ने किया. फैजल के पास गेंद आई और वो उसे लेकर अकेले आगे बढ़ दिए. उन्होंने आसानी से वन-टू-वन में भारत के गोलकीपर पी.आर. श्रीजेश को मात देते हुए बराबरी का गोल किया.  अगले ही मिनट भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, लेकिन भारत के हिस्से दूसरा गोल नहीं आया. भारत ने दूसरे क्वार्टर में मलेशियाई खेमे में आक्रमण के जो प्रयास किए वो अंजाम तक नहीं पहुंच सके. दूसरे क्वार्टर का अंत 1-1 की बराबरी पर हुआ. तीसरे क्वार्टर के आखिरी पलों में भारत को पेनाल्टी कॉर्नर मिला जिस पर हरमनप्रीत ने गोल करते हुए भारत को 2-1 की बढ़त दिला दी.

इसे भी पढ़ें: आरक्षण के खिलाफ भारत बंद, आरा में रोकी ट्रेन-एमपी के कई शहरों में धारा 144 लागू

रविवार को हुए मैच में वेल्स को 4-3 से हराया था भारत ने 

गौरतलब है कि रविवार को राष्ट्रमंडल खेलों में हुए रोमांचक मुकाबले में भारत ने वेल्स को 4-3 से हराया. भारत के नाम दर्ज हुई यह जीत बेहद अहम थी. टीम की ओर से अंतिम और विजयी गोल पेनाल्टी कॉर्नर पर एस.वी. सुनिल द्वार ने किया. राष्ट्रमंडल खेलों के चौथे दिन होने वाला यह मुकाबला लगभग ड्रॉ ही लग रहा था लेकिन अंतिम समय में टीम के गोल ने भारत को जीत दिला दी. वेल्स की ओर से गोल करने वाले ड्रैग फ्लिकर गारेथ फर्लोग अकेले खिलाड़ी थे. 

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button