NationalTop Story

गैर हिन्दू डिलीवरी ब्वॉय से खाना लेने से ग्राहक का इनकार, जोमैटो ने दिया करारा जवाब

New Delhi: ऑनलाइन फूड डिलीवरी एप ‘जोमैटो’ ने खाने को भी धर्म और जाति के चश्मे से देखने वाले अक ग्राहक को करारा जवाब दिया है. जोमैटो ने अपने जवाब से लोगों का दिल जीत लिया है. और भारतीय यूजर्स ट्विटर पर ‘जोमैटो’ की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं.

दरअसल, मंगलवार को एक ग्राहक ने जोमैटो एप के जरिये खाना ऑर्डर किया. लेकिन उसने ऑर्डर को सिर्फ इसलिए कैंसल करने को कहा क्योंकि डिलीवरी ब्वॉय एक गैर हिन्दू था. इसके बाद जोमैटो ने उस कस्टमर को तगड़ा जवाब दिया. जोमैटो ने कहा कि खाने का कोई धर्म नहीं, खाना खुद धर्म है.

इसे भी पढ़ेंःखाद्य आपूर्ति विभाग में हुए तबादलों में पैरवी और पावर हावी होने के लग रहे आरोप


इसके अलावा दीपेंद्र गोयल ने ट्विटर पर लिखा कि हम भारत के विचारों और हमारे ग्राहकों-पार्टनरों की विविधता पर गर्व करते हैं. हमारे इन मूल्यों की वजह से अगर बिजनेस को किसी तरह का नुकसान होता है तो हमें इसके लिए दुख नहीं होगा.

ग्राहक की बेतुकी बात ना मानकर और उसे करारा जवाब दे जोमैटो ने लोगों का दिल जीत लिया.

क्या है पूरा मामला

मंगलवार शाम को अमित शुक्ल नाम के ग्राहक ने जोमैटो से खाना मंगवाया, जिसे पहुंचाने का जिम्मा कंपनी ने अपने डिलीवरी ब्वॉय फयाज को दिया. इसके कुछ देर बाद अमित शुक्ल ने ट्वीट किया कि मैंने अभी-अभी जोमैटो से अपना ऑर्डर कैंसल कर दिया
अमित ने लिखा था कि मैंने अभी-अभी जोमैटो पर एक ऑर्डर कैंसिल किया है, क्योंकि खाना एक नॉन हिंदू डिलिवरी व्बॉय से भेजा गया था. अमित शुक्ल की तरफ से कई स्क्रीनशॉट ट्विटर पर जारी किए गये.

हालांकि, ये मसला उनपर ही भारी पड़ गया. क्योंकि सोशल मीडिया पर उन्हें बुरी तरह से ट्रोल किया जाने लगा. उन्हें नफरत फैलानेवाला बताया गया.


इसे भी पढ़ेंः देश भर के तीन लाख से अधिक डॉक्टर नैशनल मेडिकल काउंसिल बिल के विरोध में हड़ताल  पर    

Related Articles

Back to top button