News Wing
Latehar, 31 August: लातेहार जिला अन्तर्गत गारू प्रखण्ड से बहने वाली विशाल कोयल नदी के तट पर मनिका विधान सभा क्षेत्र के विधायक हरे कृष्णा सिंह ने पुल का शिलान्यास किया. शिलान्यास के बाद से ग्रामीणों में काफी खुशी है. लातेहार जिला के गारू और महुआदंड प्रखण्ड में लगभग एक लाख बीस हज़ार की आबादी रहती है लेकिन ग्रामीणों के सामने नदी में पुल नहीं होना सबसे बड़ी समस्या थी.
पहले गारु के ग्रामीणों को किसी भी काम के लिए 110 किमी का सफर तय करना पड़ता था. वही महुआदंड के ग्रामीणों को 250 किमी का सफर करना पड़ता था. मगर अब एक वर्षों में यह पुल बन कर तैयार हो जाएगा. जिससे कुल एक लाख बीस हज़ार जनता समस्या दूर होगी.
इस पुल के निर्माण में कुल छह करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से होगा.
ग्रामीणों का कहना है कि कई लोग इस कोयल नदी को पार करने में बह चुके है. लेकिन अब पुल बन जाने बाद स्वास्थ , शिक्षा आदि सभी समस्याएं दूर हो जायेगी.
वहीं नक्सलियो के गढ़ में बनने वाली इस पुल के सुरक्षा की जिम्मेवारी सुरक्षा बलों को दी गई है. सुरक्षा बल कोयल नदी तट पर पिकेट कि स्थापना कर चुके है ताकि किसी भी तरह की नक्सली गतिविधियों से निपटा जा सके.




