Lead NewsNationalNEWSTOP SLIDER

टला संकट, प्रैक्टिस के दौरान 150 किमी की रफ्तार वाली गेंद से चोटिल हुए कप्तान रोहित, फिर नेट पर लौटे

New Delhi: टी-20 वर्ल्ड कप महज दो दिन पूर्व भारतीय टीम पर संकट में घिर गया था. मगर, महज चालीस मिनट में संकट के बादल छट भी गए. दरअसल, मंगलवार की सुबह कप्तान रोहित शर्मा के दाहिने हाथ की कलाई पर चोट लगी. रोहित नेट्स में थ्रोडाउन प्रैक्टिस कर रहे थे. जानकारी के अनुसार आर्मर राघवेंद्र की 150 से ज्यादा की रफ्तार वाली एक गेंद उनके दाहिने हाथ की कलाई में लगी और वे प्रैक्टिस छोड़कर बाहर आ गए. तेज दर्द बताया. दर्द की वजह से वह करीब 40 मिनट बाहर बैठे रहे. इस दौरान उनका ट्रीटमेंट हुआ फिर राहत मिली और वह प्रैक्टिस पर लौट आए.

 

इसका सोशल मीडिया पर फोटो-वीडियो भी वायरल हो गया. जिसपर फैंस ने परेशानी जाहिर करनी शुरू कर दी. हालांकि, बीसीसीआई की ओर से अभी तक कोई अपडेट नहीं मिला है. मालूम हो कि टीम इंडिया को 10 नवंबर को एडिलेड में इंग्लैंड से दूसरा सेमीफाइनल खेलना है. इस मुकाबले में जीत के बाद भारत व वर्ल्ड कप के बीच एक ही बाधा रह जाएगी. वह फाइनल का है. टीम इंडिया फिलहाल सेमीफाइनल की तैयारी में है. मालूम हो कि इससे पहले सिडनी में 9 नवंबर को पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप का पहला सेमीफाइनल खेला जाएगा. मालूम हो कि चोट की वजह से जसप्रीत बुमराह व रवींद्र जडेजा इस टूर्नामेंट से ही बाहर हैं.

Related Articles

Back to top button