Uncategorized

रिम्स की सुरक्षा में चूक, अस्पताल से भागा कैदी (देखें वीडियो)

Ranchi: रिम्स में अव्यवस्था का आलम कोई नई बात नहीं है. आये दिन यहां किसी न किसी प्रकार की घटनाएं होती ही रहती हैं. ताजा मामला रिम्स के मेडिसिन वार्ड से जुड़ा हुआ है. जहां 30 वर्षीय कैदी पिंटू पटेल को इलाज के लिए केंद्रीय मंडल कारा डाल्टनगंज से रांची रिम्स लाया गया था. 11 जनवरी को पिंटू पटेल को अस्पताल स्थित कैदी वार्ड में भर्ती किया गया था. जबकि 22 जनवरी को बेहतर इलाज के लिए उसे आईसीयू में एडमिट किया गया था.

इसे भी पढ़ें: झारखंड बजट-2018 : जानें कहां से होगा पैसों का प्रबंध और कहां होगा खर्च, 14 फीसदी राशि ऋण लेगी सरकार

मेडिसिन वार्ड की खिड़की से कूद कर भागा

अस्पताल के मेडिसिन वार्ड में कैदी पिंटू पटेल का इलाज डॉ. विद्यापति की देखरेख में चल रहा था. पटेल का हाथ टूटा हुआ था  और उसे इलाज के लिये मंडल कारा डाल्टनगंज से रिम्स लाया गया था. वह सुबह शौचालय की बात कह बाथरूम में गया. बाथरूम का दरवाजा अंदर से बंद कर खिड़की से कूदकर फरार हो गया. गौरतलब है कि वार्ड में लगे खिड़की में शीशा नहीं होने की वजह से कैदी भागने में सफल रहा. वहीं इस बारे में  त्यक्षदर्शियों ने भी कहा की सुबह दातुन करते हुए कैदी पिंटू बाथरूम में गया और अंदर से गेट बंद कर लिया. कुछ समय बाद उसकी सुरक्षा में लगे जवान ने आवाज लगायी. अंदर से कोई आवाज नहीं मिला तब पता चला कि वह फरार है.

 

इसे भी पढ़ें: पहली बार बिना विपक्ष के सीएम ने पढ़ा बजट, काला नकाब लगाकर आये विधायकों को अध्यक्ष ने किया था निलंबित   

कैदी की सुरक्षा का जिम्मा सिपाहियों की: प्रभारी निदेशक

वार्ड से कैदी के फरार होने पर रिम्स के प्रभारी निदेशक डॉ आरके श्रीवास्तव ने कहा कि मीडिया के माध्यम से इस बात की जानकारी मिली है. उन्होंने कहा कि कैदी की सुरक्षा की जिम्मेवारी पुलिस की होती है.  जबकि बाथरूम में लगे खिड़की के टूटे हुए शीशे के बारे में  कहा कि जल्दी ही नया शीशा लगाया जायेगा.

इसे भी पढ़ें:पहली बार बिना विपक्ष के सीएम ने पढ़ा बजट, काला नकाब लगाकर आये विधायकों को अध्यक्ष ने किया था निलंबित 

बहरहाल रिम्स प्रबंधन का दावा किस हद तक कारगर साबित होगा, ये तो आने वाला वक्त ही बतायेगा. लेकिन वर्तमान समय में रिम्स की लापरवाही के कारण एक कैदी फरार हो गया जो जांच का विषय है.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button