NEWS WING
Ranchi, 24 August : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के छात्रों ने गुरुवार को कांके स्थित एसएस मेमोरियल कालेज कैंपस में तालाबंदी कर दी. कैंपस के गेट पर ताला लगाकर छात्रों ने प्रदर्शन किया. छात्रों की कई मांगें हैं. जिनमें स्थायी कैंपस का निर्माण व कालेज में मूलभूत सुविधाएं बहाल करना शामिल हैं. प्रदर्शन में कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी, शशांक राज, अटल पांडेय, आदि छात्र नेता अादि शामिल हैं.
स्थायी कैंपस तैयार करने की मांग
छात्रों ने बताया कि कॉलेज की जो जमीन है, वह लंबे समय से विवादित है. विवादित जमीन कालेज प्रशासन को सौंपा जाये. या फिर अलग से कालेज कैंपस तैयार किया जाये. कालेज में छात्रों के लिए कोई सुविधा नहीं है. इसके साथ ही कालेज में दलालों का वर्चस्व हो गया है. जो पैसा लेकर कालेज प्रशासन से हर काम करता है. दलालों को यहां से हटाया जाये.




