Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi: देश में कोविड-19 से मृतकों की संख्या शनिवार को 68 हो गयी और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 2,902 हो गयी है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
मंत्रालय ने बताया कि अब भी 2,650 लोग कोविड-19 से पीड़ित हैं जबकि 183 लोग इलाज के बाद ठीक हो गये हैं या उन्हें अस्पताल से घर भेज दिया गया है. अन्य व्यक्ति दूसरे देश चले गये हैं.
इसे भी पढ़ें- देश में #Corona का कहर जारी, कर्नाटक-राजस्थान में एक-एक मौत
कहां कितनी मौत
शनिवार सुबह तक कोरोना वायरस के मामलों पर स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक छह और लोगों की मौत की जानकारी सामने आयी है जिनमें से तीन महाराष्ट्र से, दो दिल्ली से और एक गुजरात से है.
अब तक सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई हैं जिनकी संख्या 19 है. इसके बाद गुजरात (9), तेलंगाना (7), मध्य प्रदेश (6), दिल्ली (6), पंजाब (5), कर्नाटक (3), पश्चिम बंगाल (3), जम्मू-कश्मीर (दो), उत्तर प्रदेश (दो) और केरल में दो लोगों की मौत हुई है.
वहीं, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, बिहार और हिमाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.
इसे भी पढ़ें- #America में 24 घंटे में 1,480 लोगों की मौत, दुनिया में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख के पार
कहां कितने संक्रमण के केस
संक्रमण के कुल मामलों (2,902) में 55 विदेशी नागरिक शामिल हैं. देश में महाराष्ट्र में 423 के आंकड़े के साथ संक्रमित लोगों की संख्या सबसे अधिक है. इसके बाद तमिलनाडु में 411 मामले हैं. दिल्ली में संक्रमित लोगों की संख्या 386, केरल में 295, राजस्थान में 179 और उत्तर प्रदेश में 174 हो गयी है.
आंध्र प्रदेश में अब तक 161 और तेलंगाना में 158 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. कर्नाटक में मामले बढ़कर 128 हो गये हैं. मध्य प्रदेश से अब तक 104, गुजरात से 95 जबकि जम्मू-कश्मीर से 75 मामले सामने आये हैं. पश्चिम बंगाल में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 68 हो गयी है. पंजाब में 53 और हरियाणा में 49 लोग कोविड-19 से ग्रस्त हैं.
बिहार में 29, असम में 24, चंडीगढ़ में 18, उत्तराखंड में 16 और लद्दाख में अब तक 14 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है. अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह से 10 मामले सामने आये हैं. छत्तीसगढ़ में 10 जबकि गोवा और हिमाचल प्रदेश से छह-छह मामले सामने आए हैं. ओडिशा और पुडुचेरी में पांच-पांच लोग संक्रमित हैं. झारखंड और मणिपुर में दो लोगों में जबकि मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश में एक-एक व्यक्ति संक्रमित है.
इसे भी पढ़ें- #China में कोरोना वायरस से मरने वालों की याद में राष्ट्रीय शोक दिवस, आधा झुका रहा झंडा