
- पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नये मामले आये सामने
New Delhi : भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच गये हैं, जबकि देश में संक्रमित लोगों के स्वस्थ होने की दर 86.17 प्रतिशत है. देश में संक्रमित लोगों की संख्या 13 दिन पहले 60 लाख के पार पहुंची थी.
1,08,334 लोगों की हुई मौत
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के रविवार सुबह आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 74,383 नये मामले सामने आने के बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 70,53,806 हो गये हैं. इसी अवधि में 918 और लोगों की मौत हो जाने के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 1,08,334 हो गयी है. संक्रमणमुक्त हुए लोगों की संख्या 60 लाख से अधिक हो गयी है.
इसे भी पढ़ें-आज 78 का हुआ रांची का ‘अनवर अली’
12 दिनों में बढ़े 10 लाख मरीज
भारत में संक्रमण के मामले 21 दिन में 10 लाख से 20 लाख हुए थे. इसके बाद ये 16 दिन में 30 लाख, फिर 13 और दिन बाद 40 लाख तथा 11 और दिन बाद 50 लाख के पार हो गये थे. मामलों की संख्या 50 लाख से 60 लाख होने में 12 दिन लगे. देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले 110 दिन में एक लाख के पार पहुंचे थे, जबकि इसके बाद 59 दिन में मामले 10 लाख से अधिक हो गये.
देश में लगातार तीसरे दिन उपचाराधीन लोगों की संख्या नौ लाख से नीचे रही. आंकड़ों के अनुसार, इस समय देश में 8,67,496 लोगों का इलाज चल रहा है, जो कुल मामलों का 12.30 प्रतिशत है. कोविड-19 के कारण मृत्युदर 1.54 प्रतिशत है.
भारत में कोविड-19 के मामले सात अगस्त को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, पांच सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख और 28 सितंबर को 60 लाख के पार चले गये थे. भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार, देश में 10 अक्टूबर तक 8,68,77,242 नमूनों की जांच की गयी है, जिनमें से 10,78,544 नमूनों की जांच शनिवार को की गयी.
इसे भी पढ़ें-दो करोड़ 90 लाख लड़कियां-महिलाएं Modern Slavery की शिकार : UN की रिपोर्ट




