
New Delhi: कोरोना से संक्रमित होने के बाद बीजेपी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं, वहीं, उनकी मां माधवी राजे सिंधिया का इलाज दिल्ली के मैक्स अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार को ज्योतिरादित्य सिंधिया की अस्पताल से छुट्टी हो गई है. इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर के दी है।
देश और प्रदेश के लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज श्री @JM_Scindia जी पूरी तरह स्वस्थ हो कर घर लौटे है, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है।
उनकी माताजी, श्रीमंत राजमाता ग्वालियर के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो ऐसी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना।
🙏🏽
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) June 16, 2020
सीएम शिवराज सिंह चौहान ने ट्वीट कर जानकारी दी कि देश और प्रदेश को लोकप्रिय नेता, हमारे अनुज ज्योतिरादित्य सिंधिया जी पूरी तरह स्वस्थ से ठीक होकर घर लौटे हैं, ये अत्यंत आनंद और प्रसन्नता का विषय है. उनकी माता जी, श्रीमंत राजमाता ग्वालियर के स्वास्थ्य में शीघ्र सुधार हो ऐसी ईश्वर से करबद्ध प्रार्थना है.
दिल्ली स्थित अपने आवास पर गए हैं सिंधिया
अस्पताल से छुट्टी होने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया अपने दिल्ली स्थित आवास पर गए हैं. उम्मीद की जा रही है कि उनकी मां माधवी राजे सिंधिया की भी अस्पताल से जल्द ही छुट्टी मिल जाएगी. गौरतलब है कि बुखार और गले में खराश के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया और उनकी मां अस्पताल में भर्ती हुए थे. जांच में दोनों कोविड पॉजिटिव निकले थे. हालांकि अपने स्वास्थ्य को लेकर सिंधिया ने कभी भी कोई जानकारी नहीं दी है.




