Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
Mumbai/New Delhi: कोरोना वायरस का संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है. यह वायरस लगातार अपना पांव पसार रहा है. देश में 20 हजार से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित पाये गये हैं. वहीं कई लोगों ने इसकी वजह से अपनी जान गंवा दी है. देश में महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले हैं. जबकि दिल्ली महाराष्ट्र के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से संक्रमित है. रोज यहां नये मामले सामने आ रहे है.
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 431 नये मामले
मुंबई में बुधवार को कोविड-19 संक्रमण के 431 नये मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 5,649 पर पहुंच गया. वहीं 18 लोगों की मौत हुई. राज्य में कोरोना वायरस से अब तक 269 लोगों की मौत हो चुकी है.
अधिकारी ने बताया कि कोविड-19 संक्रमण से मुक्त होने के बाद 67 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल गयी है जिसके बाद स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या 789 तक पहुंच गयी है.
राज्य में संक्रमण के 4,591 सक्रिय मामले हैं और अब तक 90,223 नमूनों की जांच हो चुकी है. मुंबई में अब तक 3,683 मामले आये हैं और 161 लोगों की मौत हो चुकी है. राज्य में संक्रमण की अधिकता वाले 465 क्षेत्र हैं.
दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,248
दिल्ली में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 92 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,248 हो गयी है. इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की तादाद 48 हो चुकी है. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य अधिकरियों ने यह जानकारी दी.
इससे पहले मंगलवार को मौत का कोई मामला सामने नहीं आया था. अधिकारियों ने कहा कि अब तक 48 लोगों की मौत हो चुकी है. उनमें 25 की उम्र 60 साल या उससे अधिक थी. यह संख्या इस बीमारी से जान गंवाने वालों की कुल संख्या का 52 फीसद है.
अधिकारियों के अनुसार उनमें 13 लोग 50-59 साल के थे और दस की उम्र 50 साल से कम थी. उन्होंने कहा कि मंगलवार को संक्रमितों की संख्या 2,156 जबकि मृतकों की तादाद 47 थी. बुधवार को एक व्यक्ति की मौत के बाद मृतकों की संख्या बढ़कर 48 हो गयी. दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग के नवीनतम बुलेटिन के अनुसार 724 लोग स्वस्थ हुए हैं और अब सक्रिय मामले 1476 हैं.