Corona_UpdatesNational

#CoronaUpdate: Delhi में एक दिन में रिकॉर्ड 534 नये केस, संक्रमितों की संख्या 11 हजार के पार

New Delhi: दिल्ली में कोरोना का कहर जारी है. लॉकडाउन में मिली छूट के बीच बुधवार को कोविड-19 के 534 नए मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 11,000 से अधिक हो गई है. इसके साथ ही महामारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 176 हो गई है.

वहीं दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में इलाकों का रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन में वर्गीकरण करने के लिए एक नई प्रक्रिया अपनाने का निर्णय लिया है.

इसे भी पढ़ेंः#SuperCyclone अम्फान से बंगाल में 10-12 लोगों की मौत का अनुमान, ओडिशा में गयी 3 की जानॉ

एक दिन में रिकॉर्ड 534 ताजा मामले

दिल्ली में कोरोना केस में बड़ी उछाल देखने को मिली है. बुधवार को 534 नये केस सामने आये है, जो रिकॉर्ड है. इससे पहले 19 मई को संक्रमण के पांच सौ मामले सामने आए थे.

बुधवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण होने वाली मौतों की संख्या 176 हो गई है और संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,088 हो गई है.

बुलेटिन में कहा गया कि मृत्यु जांच समिति (डेथ ऑडिट कमेटी) को विभिन्न अस्पतालों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, मौत की कुल संख्या का तात्पर्य उन मामलों से है जहां मौत का प्राथमिक कारण कोविड-19 बताया गया है.

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामले और निषिद्ध क्षेत्र की संख्या में कमी के बीच स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला मजिस्ट्रेटों से कहा है कि वह मौजूदा दिशा-निर्देश के अनुसार अपने क्षेत्रों में निषिद्ध क्षेत्र की पहचान करें.

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि यहां निषिद्ध क्षेत्र कम होकर अब 69 रह गए हैं. बुधवार को शहर में पर्याप्त कारोबारी गतिविधियां शुरू हुईं. वहीं दूसरी ओर परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि अगर बसों में 20 से ज्यादा यात्रा करते पाए गए तो चालक, सहायक और मार्शल पर कार्रवाई होगी.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaOutbreak: बिहार में कोरोना के 96 नये केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 1675

हुई मौतों में 26 % से अधिक मरीज 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के

राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के कारण जान गंवाने वालों में से 26 प्रतिशत से अधिक लोग 50 से 59 वर्ष की आयु वर्ग के थे. आधिकारिक आंकड़ों से यह पता चला है. अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली में कोरोना वायरस से हुई मौत का आंकड़ा 176 तक पहुंच गया है.  कुल मृतकों में से 92 मरीज 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के थे, जो कुल मृतकों का 52 प्रतिशत से अधिक है.

बुधवार को जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार, उनमें से 47 मरीजों (26.71 प्रतिशत) की उम्र 50-59 के बीच और 37 मरीजों (21.02 प्रतिशत) की उम्र 50 वर्ष से कम थी. 534 नए मामलों के साथ, दिल्ली में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 11,088 हो गई है.

इसे भी पढ़ेंः#CoronaUpdate : झारखंड में 20 मई को रिकॉर्ड 42 नये कोरोना पॉजिटिव, 18 गढ़वा, 6 हजारीबाग, 5 कोडरमा, 9 जमशेदपुर, 1 सरायकेला, 1 गुमला और 2 गिरिडीह के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button