NEWSWING
Latehar, 03 October : लातेहार जिला अंतर्गत चंदवा प्रखण्ड मुख्यालय से महज 12 किमी की दूरी पर कामता पंचायत का गांव चटुआग का चिरोखाड़ टोला स्थित है. इस टोला तक के लिए एक भी सड़क नहीं है. इस गांव तक कोई वाहन भी नहीं पहुंच सकता है. इस वजह से ग्रामीणों को तो तकलीफ होती ही है. पर अगर कोई व्यक्ति बीमार हो जाये तो उसके लिए सबसे बड़ी फजिहत हो जाती है. बीमार व्यक्ति को खाट की डोली बनाकर इलाज करवाने ले जाया जाता है.
चार कंधों के सहारे इलाज करवाने जाते हैं मरीज
चिरोखार टोला मूलभूत सुविधाओं की कमी से जूझ रहा है. यहां न तो बिजली-पानी तो हा ही नहीं, साथ ही सड़क भी नहीं है. आम दिनों में ग्रामीण तो किसी तरह काम चला लेते हैं. पर जब कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे इलाज के लिए खाट और चार कंधों का सहारा लेना पड़ता है. इलाज के लिए ग्रामीण बीमार व्यक्ति को खाट की डोली में सुलाकर पैदल प्रखंड मुख्यालय स्थित स्वास्थ्य केंद्र ले जाते हैं. कामता पंचायत के ग्राम चटुआग की टोला चिरोखाड़ की दूरी करीब 12 किलोमीटर है. यह टोला पहाड़ की तलहटियों के निचे बसा हुआ है. यहां पैंतीस-चालीस अनुसूचित जाति के परिवार निवास करते हैं. यहां लोगों ने खुद पहाड़ चिरकर चलने लायक रास्ता बनाया है. चार पहिया वाहन टोले मे नहीं पहुंच सकता है.
मेडिकल टीम छोड़ आज तक कोई अधिकारी जायजा लेने नहीं आया
ग्रामिण अपने टोले से कंधे मे खटिया की डोली के सहारे रोगी को तीन किलोमीटर पैदल लेकर चटुआग सरना आते हैं. यहां से रोगीयों को वाहन से हॉस्पिटल इलाज के लिए ले जाते हैं. कई बार रोगीयों की डोली को कंधा देने के लिए लोग नहीं मिलते हैं. ऐसे में बीमार व्यक्ति गांव में दम तोड़ देता हैं. गांव के लोंगों को सड़क के अभाव से काफी कठिनाई हो रही है. अजादी के बाद से मेडिकल टीम छोड़ आज तक इस टोले में न प्रखंड स्तर के कोई पदाधिकारी आए न कोई कर्मी.
ग्रामीणों ने डीसी से की सड़क बनाने की मांग
गांव के किसुन गंझू, रामवृछ गंझू, फुलझरी गंझू, लालधारी गंझू, टुनटुन गंझू, फुलमनी देवी, मानती देवी, एतवरिया देवी, रुकमनी देवी, जतरी देवी, राजमनी देवी, कमली देवी, सुनीता देवी, झरनी देवी, शान्ति देवी ने समस्या को लेकर माकपा नेता से मुलाकात की. उन्होंने माकपा नेता को बताया कि विकास के नाम पर बीस वर्ष पूर्व सिर्फ दो कूप का निर्माण हुआ. क्षेत्र में पानी की घोर समस्या है. बिजली से अभी तक यह टोला कोसों दूर है. सरकारें आ-जा रही हैं. लेकिन इस टोला मे थोड़ा सा भी बदलाव नहीं हो रहा है. किसी का शव हो या दुलहन, दोनो डोली कंधों के सहारे ही टोला पहुंचती है. माकपा व ग्रामीणों ने सड़क बनाने की मांग उपायुक्त से की है.




