Uncategorized

सलमान खान लगातार दूसरे साल फोर्ब्स इंडिया सेलीब्रिटी 100 सूची में शीर्ष पर

Mumbai : सुपरस्टार सलमान खान एक बार फिर फोर्ब्स की मनोरंजन जगत से जुड़ी सर्वाधिक आय वाले भारतीयों की वार्षिक सूची में शीर्ष पर हैं. इस साल की फोर्ब्स इंडिया सेलीब्रिटी 100 सूची मशहूर हस्तियों की मनोरंजन जगत से जुड़ी आय पर आधारित है.

इसे भी पढ़ें: सलमान खान को मिली राज ठाकरे धमकी, कहा- कहीं रिलीज नहीं होने देंगे ‘टाईगर जिंदा है

शाहरूख खान दूसरे नंबर पर

सलमान (51) ने एक अक्तूबर, 2016 से 30 सितंबर, 2017 की अवधि के लिए कई ब्रांड के विज्ञापनों से हुई कमाई के आधार पर सर्वाधिक 232.83 करोड़ रुपये कमाये. शाहरूख खान 170.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ पिछले साल की ही तरह दूसरे स्थान पर रहे. भारतीय क्रिकेट टीम के नवविवाहित कप्तान विराट कोहली 100.72 करोड़ रुपये की कमाई के साथ तीसरे स्थान पर हैं. सूची में दक्षिण भारत के 13 अभिनेता शामिल हैं. पिछले साल यह संख्या 11 थी. शीर्ष दस में शामिल प्रियंका चोपड़ा अकेली महिला हैं. वह 68 करोड़ रुपये के साथ सातवें स्थान पर हैं. बैडमिंटन खिलाड़ी पी सिंधु 57.25 करोड़ रुपये की कमाई के साथ 13वें स्थान पर हैं. उनकी कमाई इस अवधि में करीब 17 गुना बढ़ी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button