
Jaipur. राजस्थान में जारी सियासी संग्राम में नया मोड़ आ गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट के बीच जारी सियासी संग्राम में राजस्थान का राजभवन भी शामिल हो गया है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और राज्यपाल कलराज मिश्र आमने-सामने हैं. मुख्यमंत्री ने राज्यपाल से विधानसभा सत्र बुलाने की मांग की है.
#WATCH Rajasthan: Congress MLAs supporting Chief Minister Ashok Gehlot sit and raise slogans at Raj Bhawan.
The Chief Minister had met Governor Kalraj Mishra this afternoon over the issue of the convening of the Assembly Session. pic.twitter.com/m6XhwwMuM2
— ANI (@ANI) July 24, 2020
कोरोना बना वजह
सूत्रों को कहना है कि राज्यपाल कोरोना संकट के कारण विधानसभा का सत्र बुलाने के लिए तैयार नहीं हैं. अशोक गहलोत ने राज्यपाल को विधानसभा सत्र बुलाने के लिए एक लेटर भी लिखा है. लेकिन अभी तक राज्यपाल ने उस लेटर का कोई उत्तर नहीं दिया जिसके बाद आज अशोक गहलोत समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे.
सोमवार को सत्र बुलाना चाहते हैं सीएम
राजस्थान हाईकोर्ट में सचिन पायलट खेमे को राहत मिली है. इसके बाद सीएम अशोक गहलोत अपने समर्थक विधायकों के साथ राजभवन पहुंचे. सीएम समर्थक विधायक राजभवन के बाहर बैठे गए हैं.
क्या कहा गललोत ने
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा- राजस्थान में सरकार गिराने की परंपरा नहीं रही है. हमने टेलीफोन से भी राज्यपाल से बात की. हम सोमवार से सत्र बुलाना चाहते हैं. प्रदेश देखेगा कि किस तरह का दबाव पड़ रहा है. किन कारणों से सत्र नहीं बुला रहे हैं. मैं बार-बार कह रहा हूं कि मेरे पास बहुमत है. कर्नाटक, मध्यप्रदेश के बाद वे राजस्थान में यही करना चाहते हैं. जनता हमारे साथ है.





May I just say what a relief to find somebody that genuinely
knows what they’re talking about on the internet.
You actually understand how to bring an issue to light and make it important.
More and more people should look at this and understand this side of the story.
It’s surprising you’re not more popular because you surely possess the gift.
WOW just what I was searching for. Came here by searching for cheap flights
I am really happy to read this website posts which consists of tons of
valuable information, thanks for providing these information.