
Hubli : एयर स्ट्राइक को लेकर अब राजनीतिक दलों में होड़ मच गयी है. केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह द्वारा दिये गये तीन एयर स्ट्राइक के बयान के बाद अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व कलबुर्गी से सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे ने यूपीए सरकार के दौरान 12 एयर स्ट्राइक किये जाने की बात कही है. खड़गे ने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार के 10 साल के कार्यकाल में 12 एयर स्ट्राइक किये गये थे लेकिन उन्होंने कभी इस मुद्दे का राजनीतिकरण नहीं किया. इस क्रम में कलबुर्गी सांसद खड़गे ने कहा कि केंद्र सरकार शहीदों के शव के साथ खेल रही है. बता दें कि खड़गे पार्टी की रैली को संबोधित करने के बाद हुबली एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.
इसे भी पढ़ें चुनाव आयोग की सलाह, राजनीतिक दल सेना की तस्वीरें चुनाव में इस्तेमाल न करें
पीएम मोदी के पास विकास के नाम पर बताने को कुछ भी नहीं
पत्रकारों से उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के पास विकास के नाम पर बताने के लिए कुछ भी नहीं है. कांग्रेस नेता खड़गे ने कहा, एनएसएसओ की रिपोर्ट के अनुसार देश में 38 लाख नौकरियां कम हुईं और 27 लाख नौकरियां पैदा हुईं. लेकिन भाजपा ने लोगों को 10 करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था. बता दें कि
बता दें कि शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा था कि पिछले पांच वर्षों में भारतीय सेना ने तीन बार सीमा पार जाकर एयर स्ट्राइक कर कामयाबी हासिल की. इस दौरान राजनाथ ने साफ किया कि वह दो स्ट्राइक की जानकारी तो देंगे लेकिन तीसरी स्ट्राइक के बारे में कुछ नहीं बतायेंगे. कहा कि आतंकवाद के खिलाफ हमें एकजुट खड़े होने की जरूरत है; हमने तीन स्ट्राइक में सफलता पायी है. पहली बार (उरी आतंकी हमला) रात में सोये हमारे सैनिकों पर हमला किया गया, जिनमें उनकी जान गयीह. उसके बाद जो कुछ भी हुआ, आपको अच्छी तरह जानकारी है. पाकिस्तान में हाहाकर मच गया. दूसरी स्ट्राइक पुलवामा आतंकी हमले के बाद हुई है. कहा कि तीसरी की जानकारी मैं नहीं दूंगा.
इसे भी पढ़ें : मिग-21 बाइसन के पाकिस्तानी एफ-16 को गिराने के इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य हैं : एमईए




