NEWSWING
Jamtara, 01 November : बुधवार को समाहरणालय सभागार में नेशनल क्विज प्रतियोगिता 2017-18 को ले उपायुक्त ने जिले के हाई स्कूलों के प्रचार्यों के साथ बैठक की. मौके पर उन्होंनें बताया कि क्विज प्रतियोगिता 14 से 17 आयु वर्ग के विद्यार्थियों के बीच करना है. जो भविष्य में मतदाता होगें. इस लिए सरकार ने क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया है. उक्त क्विज प्रतियोगिता का आयोजन चार स्तरों से कराया जायेगा. विद्यालय स्तर, जिला स्तर, राज्य स्तर एवं सेमीफाईनल तथा फाईनल का आयोजन नई दिल्ली में किया जायेगा. श्री दूबे ने कहा कि प्रथम चरण का आयोजन विद्यालय स्तर पर प्रत्येक विद्यालय में किया जाना है. जहां प्रत्येक विद्यालय स्तर पर दो विद्यार्थियों के एक दल का चयन विजेता के रूप में किया जायगा. वही दल जिला स्तर पर आयोजित नेशनल क्विज में भाग लेगा. इसी प्रकार चयनित सभी विद्यालय के छात्रों का जिला में क्विज प्रतियोगिता कराया जायेगा. जिला से चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर पर प्रतियोगिता में भाग लेगें.
कमिटी बना कर होगी कॉपियों की जांच
डीसी ने बताया कि जिला स्तर पर क्विज प्रतियोगिता कराया जायेगा. उसमें कमिटी बना कर कॉपी की जांच की जायेगी. जिसमें से दो बच्चों का चयन राज्य स्तर पर किया जाना है. श्री दूबे ने कहा कि विद्यालय स्तर पर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक प्रतियोगिता का आयोजन करा लेना है. उन्होंने कहा कि क्विज निर्वाचन से संबंधित होगा. क्योंकि भविष्य में छात्र मतदाता बनेगें. इस लिए चुनाव से संबंधित जानकारी के लिए क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है. उन्होंनें कहा कि अगर किसी विद्यालय के शिक्षक को ऐसा लगता है कि उक्त छात्र क्विज प्रतियोगिता के लिए सही है तो उसे जिला के लिए शिक्षक नोमिनेट कर सकते है. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी नारायण विश्वास, एपीओ रविंद्र कुमार, शिक्षक योगेंद्र मंडल, सौरभ कुमार सहित अन्य मौजूद थे.




