NEWS

शिक्षक बन कलेक्टर राजेश्वरी ने बच्चों की ली क्लास, बताया Easy Formula

दुमका जिले के आसनकोल कुरवा स्कूल के बच्चों की ली क्लास

Dumka : आसनसोल कुरवा हाई स्कूल, दुमका के बच्चों के लिये शनिवार का दिन मजेदार रहा. उनके बीच जिला कलेक्टर (डीसी) शिक्षक के रूप में नजर आयीं. डीसी बी.राजेश्वरी ने अधिकांश स्टूडेंट्स के लिये कठिन समझे जाने मैथ की क्लास ली. गणित के सवालों को हल करने को रोचक औऱ आसान तरीके बताये. डीसी के इस नये रूप को देखना बच्चों के साथ साथ दूसरों के लिये भी रोचक रहा. सोशल साइट पर लोग इसे खूब पसंद भी कर रहे हैं. कह रहे हैं कि प्रशासन के ऐसे प्रयासों से ही सरकार और जनता के बीच भरोसे की डोर मजबूत होगी.

 

डीसी ने किया ट्वीट

 

बी. राजेश्वरी ने हाई स्कूल में बच्चों के बीच बिताये गये पलों को ट्वीटर पर साझा किया है. कहा है कि पंचायत निरीक्षण के दौरान उन्होंने उत्क्रमित उच्च विद्यालय आसनसोल कुरवा में पढ़ रहे दसवीं के बच्चों से मुलाकात की. अध्यापक से विद्यालय की व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली गयी. क्लास रूम का निरीक्षण कर बच्चों से बातचीत कर सवाल-जवाब किया. इस मौके पर क्लास में उपस्थित बच्चों को गणित का सवाल हल करने को दिया. एक बच्चे ने बोर्ड पर सवाल हल किया. फिर उन्होंने भी बच्चों को एक गणित सवाल हल करके दिखाया. हल करने की आसान प्रक्रिया भी बताई.

 

पंचायतों में ऑन स्पॉट वेरिफिकेशन

 

अलग अलग पंचायतों में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में खामियों पर दुमका डीसी ने ऑन स्पॉट वेरिफिकेशन करने की पहल की है. इसी क्रम में वे लगातार अलग अलग प्रखंडों और विभिन्न क्षेत्रों में संचालित योजनाओं का निरीक्षण कर रही हैं. इसी क्रम में शनिवार को उन्होंने दुधानी ग्राम में निर्मित पेवर ब्लॉक रोड का निरीक्षण किया. गांव में सोलर ड्रिंकिंग वाटर की क्वालिटी को भी परखा. स्थानीय लोगों से मिले फीडबैक और दूसरी समस्याओं को ठीक करने का टास्क बीडीओ और सीओ करने को दिया.

Related Articles

Back to top button