
New Delhi: इंटरनेशनल क्रिकेट में पर्दापण के बाद से एक से बढ़कर एक पारी खेल रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल की ओर बीती शाम न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई पारी को भुलाना भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के भुलाना आसान नहीं होगा. शुभमन की इस रिकार्डतोड़ पारी की बदौलत न्यूजीलैंड को 168 रनों के विशाल अंतर से हारना पड़ा. टी-20 क्रिकेट के इतिहास में यह दूसरी सबसे बड़ी हार है. टेस्ट खेलने वाली टीम की यह सबसे बड़ी हार है.
वनडे में पिछले चार मुकाबलों में तीन शतक जमाकर सनसनी मचाने वाला गिल न्यूजीलैंड के खिलाफ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए थे. मगर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम तीसरे मैच में उन्होंने 126 रन धमाकेदार पारी खेलकर कई रिकार्ड को उड़ा दिया. टी-20 में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज अब गिल हो गए हैं. इससे पहले यह रिकार्ड पूर्व कप्तान विराट कोहली (122) के नाम था.
गिल अब टी-20 फॉर्मेट में शतक लगाने वाला बल्लेबाज बन गया है. इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना का रिकॉर्ड तोड़ा है. रैना ने 23 साल 156 दिन की उम्र में शतक ठोका था. गिल ने 23 साल 146 दिन की उम्र में शतक ठोककर रैना का रिकार्ड तोड़ दिया. इसके साथ ही वह दुनिया में सबसे कम उम्र में टी-20 में शतक बनाने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच चुके हैं. पाकिस्तान के मोहम्मद शहजाद ने 22 साल 127 दिन की उम्र में शतक ठोका है.
क्रिकेट के तीनों फार्मेट में शतल लगाने वाला वह पांचवां भारतीय बल्लेबाज बन गया है. गिल से पहले रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल और सुरेश रैना ही यह कारनामा कर चुके हैं. शुभमन गिल किस कमाल की फॉर्म में हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने पिछले 6 महीनों में तीनों फॉर्मेट यानी टेस्ट, वनडे और टी-20 में शतक जमाया है. विशेषज्ञ शुभमन को भारतीय क्रिकेट का भविष्य बता रहे हैं.




