
Ranchi: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग का गठन छात्रों की सहुलियत और उनको नौकरी देने के लिए किया गया है. पर इसके उलट ये स्टूडेंट्स हमेशा इसकी कार्य नीतियों के वजह से परेशान ही रहते हैं. जेएसएससी कार्यालय के पास हमेशा छात्रों का जमावड़ा लगा रहता है. जो इनकी गलती की सजा भुगगते हैं और इनकी ही गलती को सुधारने के लिए परेशान रहते हैं. उसके लिए भी इन्हें कर्मचारी चक्कर ही कटवाते हैं. गुरुवार को भी कई लोग अपनी परेशानी लेकर आए थे, लेकिन उसके समाधान के लिए कोई अधिकारी मौजूद नहीं था.
एडमिट कार्ड नहीं हो रहा जारी, 21 जनवरी को होनी है परीक्षा
21 जनवरी को पंचायत सचिवालय के लिए परीक्षा आयोजित किया जाना है. कुछ छात्रों का अब तक एडमिट कार्ड जारी नहीं हो पाया है. वेबसाइट में ये स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि जिन अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड जारी नहीं किए गए हैं वे 17 और 18 जनवरी को जेएसएससी कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं. इसलिए कई अभ्यर्थी इस मामले को लेकर पहुंचे थे, लेकिन कोई भी अधिकारी वहां मौजूद नहीं था. इस कारण से उन्हें बैरंग लौटना पड़ा. वहां गेट पर मौजूद गार्ड ने बताया कि नेट स्लो होने के वजह से एडमिट कार्ड कल जारी होगा.
इसे भी पढ़ेंः रांचीः तीन इंफोर्समेंट ऑफिसर को नगर आयुक्त ने भेजा नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब
पंचायत सचिव और एमटीएस टायर टू की परीक्षा एक ही तारीख को
पंचायत सचिव और एमटीएस टायर टू की परीक्षा दोनों एक ही तिथि को होनी है. इस मामले को लेकर भी कई छात्र जेएसएससी कार्यालय पहुंचे थे, पर आयोग में अधिकारियों की गैरमौजूदगी के वजह से इस परेशानी का निदान नहीं हो पाया. छात्रों का कहना है कि एसएससी केंद्र से वे अनुरोध नहीं कर सकते, क्योंकि केंद्रीय स्तर पर इसका आयोजन किया जाना है. पर जेएसएससी इस मामले का समाधान निकाल सकती है. कल शुक्रवार को इन्हें फिर से अधिकारियों से मुलाकात के लिए बुलाया गया है.
इसे भी पढ़ेंः पुलिस-JJMP उग्रवादियों की मुठभेड़ में मारा गया हार्डकोर उग्रवादी पप्पू लोहरा, चार उग्रवादी घायल, 10 घातक हथियार बरामद
एसएससी जारी करती है कैंलेंडर, जेएसएससी का नहीं है कोई रुटीन
एसएससी अपने साल भर का कैलेंडर जारी करती है कि कौन से तारीख को कौन सी परीक्षा लेनी है, लेकिन झारखंड एसएससी किसी तरह का कोई कैंलेडर जारी नहीं कर पाता. इस वजह से दो परीक्षाओं की तरीख आपस में भिड़ जाती है और इसका खामियाजा छात्रों को ही भुगतना पड़ता है. छात्रों ने ये भी कंप्लेन किया कि कहीं भी परीक्षा पास होने के बाद सर्टिफिकेट की मांग की जाती है, लेकिन झारखंड कर्मचारी चयन आयोग पहले ही मांगता है और सर्टिफिकेट नहीं बन पाने के वजह से लोग फार्म भरने से वंचित रह जाते हैं.
न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.




