National

डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के आसार,  सीएम ममता का हर अस्पताल में पुलिस अधिकारी तैनात करने का आदेश 

Kolkata : डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त होने के आसार हैं. पश्चिम बंगाल में हिंसा के विरोध में हड़ताल पर गये चिकित्सकों और राज्य सरकार के बीच गतिरोध खत्म होने के संकेत नजर आ रहे हैं. पश्चिम बंगाल  में चिकित्सकों और सीएम ममता बनर्जी के बीच हुई बातचीत के बाद मुख्यमंत्री ने कोलकाता के पुलिस कमिश्नर अनुज शर्मा को हर अस्पताल में एक नोडल पुलिस ऑफिसर की तैनाती के निर्देश दिये हैं. इसके अलावा चिकित्सकों की मांग पर हर सरकारी अस्पताल में एक शिकायत निवारण सेल बनाने का निर्णय भी लिया गया है. सीएम के साथ हुई इस बैठक में पश्चिम बंगाल के हर मेडिकल कॉलेज से दो प्रतिनिधि शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें  डॉक्टरों की देश व्यापी हड़ताल, मरीजों की जान सांसत में, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई  

ममता बनर्जी और चिकित्सकों के बीच बैठक में कई फैसले

सोमवार को कोलकाता में राज्य सचिवालय से सटे एक सभागार में ममता बनर्जी और चिकित्सकों के बीच तमाम गतिरोधों के बाद हुई बैठक में कई बड़े फैसले लिये गये हैं.  माना जा रहा है कि चिकित्सकों की तमाम मांगों पर राज्य सरकार राजी हो गयी है.  इससे पहले रविवार को पश्चिम बंगाल में राज्‍य सरकार के खिलाफ पिछले छह दिनों से हड़ताल कर रहे डॉक्टरों ने वार्ता पर सहमति जताई थी. ममता की ओर से सुरक्षा के आश्‍वासन के बाद पश्चिम बंगाल के हड़ताली डॉक्‍टरों के रुख में नरमी आयी है.  रविवार को आंदोलन कर रहे डॉक्टरों ने कहा था कि वे प्रदर्शन खत्म करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से बातचीत को तैयार हैं, लेकिन मुलाकात की जगह वे बाद में तय करेंगे.

बाद में ममता बनर्जी सरकार ने मीडिया को भी राज्य में होने वाली इस बैठक की लाइव कवरेज की अनुमति दी थी. बंगाल में राज्य सचिवालय के बगल में स्थित एक सभागार में इस बैठक का कार्यक्रम निर्धारित किया गया था.  पूर्व में डॉक्टरों ने ममता बनर्जी से बातचीत पर सहमति जताई थी, लेकिन उनका कहना था कि यह बात बंद कमरे में नहीं बल्कि मीडिया कैमरों के सामने होगी.

इसे भी पढ़ें  डॉक्टरों की देश व्यापी हड़ताल, मरीजों की जान सांसत में, सुप्रीम कोर्ट में कल सुनवाई  

Related Articles

Back to top button