Uncategorized

नहीं रहें राजद सांसद तस्लीमुद्दीन, चेन्नई के अस्पताल में निधन

NEWS WING
Patna, 17 September :
 राष्ट्रीय जनता दल के सांसद तस्लीमुद्दीन नही रहें. चेन्नई के एक निजी अस्पताल में रविवार को उनका निधन हो गया है. तस्लीमुद्दीन अररिया से राजद के सांसद थे. तस्लीमुद्दीन के निधन राजद  के लिए बड़ी क्षति है. बिहार की राजनीति में उनका महत्वपूर्ण स्थान था. मुस्लिम वोटरों पर पकड़ रखने वाले तस्लीमुद्दीन बिहार के सीमांचल इलाके में वे बेहद लोकप्रिय थे. उनके निधन की खबर सुनने के बाद राजद में शोक की लहर दौर गयी है. बिहार के कई नेताअों ने उनके निधन पर शोक जताया है.  तस्लीमुद्दीन के निधन पर बिहार के शिक्षा मंत्री कृष्णनंदन वर्मा ने गहरी शोक जताया है. बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय चौधरी ने भी शोक व्यक्त किया है. उनके निधन पर बिहार के सीएम नीतीश कुमार, राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद समेत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गहरा शोक जताया है.
राजकीय सम्मान के साथ होंगे सुपुर्द-ए-खाक
सांसद तसलीमुद्दीन के निधन की खबर पर शोक जताते हुए बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि राज्य सरकार उनके पार्थिव शरीर को राजकीय सम्मान के साथ चेन्नई से बिहार लायेगा. राजकीय सम्मान के साथ शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जायेगा.

सरकारी टूर पर गए थे चेन्नई 

जानकारी के मुताबिक सांसद तस्लीमुद्दीन लोकसभा की अाश्वासन समिति के सदस्य के रुप में टूर पर चेन्नई गए हुए थे.  सांस लेने में तकलीफ और खांसी में खून आने पर उन्हें अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button