Uncategorized

“बाहुबली: द कॉनक्लूझन” एक भव्य प्रीमियर के लिए तैयार!

“बाहुबली: द कॉनक्लूझन” रिलीज से महज कुछ ही दिन दूर है और ऐसे में फ़िल्म एक शानदार प्रीमियर के लिए तैयार है।

“बाहुबली: द बिगिनिंग” भारत की सबसे बड़े ब्लॉकबस्टर के रूप में अपना नाम पहले ही दर्ज करवा चुकी है। साथ ही फ़िल्म ने दर्शकों और आलोचकों दोनों से ही खूब सराहना भी बटौरी थी और अब निर्माता दूसरे भाग के साथ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनिंग के बारे में आशावादी हैं।

फ़िल्म के निर्माता का दावा हैं कि 27 अप्रैल की रात मुम्बई में आयोजित होने वाला यह भव्य प्रीमियर अंतर्राष्ट्रीय प्रीमियर को टक्कर देते हुए नज़र आएगा। इस भव्य आयोजन में पूरी फिल्म जगत के आने की संभावना है।

यह फिल्म रिलीज से पहले ही एक त्योहार में तब्दील हो चुकी है और मेजबान व्यक्तिगत तौर पर इस भव्य इवेंट के जटिल विवरणों की तलाश में हैं। साथ ही टीम बाहुबाली भविष्य में भारतीय प्रीमियर के लिए इसे एक उदहारण बनाने के लिए उत्सुक है।

फ़िल्म के प्रीमियर के लिए एक श्रेष्ठ रेड कार्पेट की योजना बनाई जा रही है। 27 अप्रैल की उस बेहतरीन शाम को ध्यान में रखते हुए, इस फिल्म के सेट से बड़े प्रोजेक्ट और कलाकृतियां पहले से ही खरीद ली गयी ताकि इस समारोह को ओर भी आकर्षित बनाया जा सके।

फिल्म को तेलुगु और हिंदी में प्रदर्शित किया जाएगा।

निर्देशक एसएस राजमौली के साथ पूरी बाहुबली टीम प्रीमियर में भाग लेने के लिए मुम्बई आएगी।

एआरकेए एंटरटेनमेंट इस फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे है। वही एस एस राजामौली द्वारा निर्देशित इस फिल्म में प्रभास, राणा दग्गुबती, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी और सत्यराज लीड रोल में नज़र आएँगे|

फ़िल्म 28 अप्रैल, 2017 को आपके नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button