Uncategorized

शहजादे सलमान का उदारवादी कदम, सऊदी अरब में खुलेगा पहला सिनेमा घर, ब्लैक पैंथर से होगी शुरुआत

Riyadh : सऊदी अरब के शहजादे सलमान अपने उदार विचारों के लिए जाने जाते हैं. अब उनके आदेश पर 35 साल बाद 18 अप्रैल को पहला सिनेमाघर शुरू किया जा रहा है. उल्लेखनीय है कि शहजादे सलमान की पहल से सऊदी अरब में कट्टरपंथी मुस्लिमों से जुड़ी पुरानी परंपरायें तोड़ी जा रही हैं. इसी के आलोक में पहला सिनेमाघर राजधानी रियाद में इस माह 18 तारीख को खोलने की योजना बनायी गयी है. सिनेमाघर खोलने की पुष्टि सूचना मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संचार केंद्र ने कर दी है.  बताया गया है कि इस साल देश की सरकार ने उदारवादी कदम उठाते हुए सिनेमा पर लगे प्रतिबंध को हटा लिया था. सऊदी अरब के सरकारी मीडिया के अनुसार पहला लाइसेंस अमेरिका एएमसी एंटरटेनमेंट दिया गया है.

इसे भी पढ़ें – पोर्न स्टार के साथ संबंधों पर ट्रंप ने चुप्पी तोड़ी

कट्टरपंथी मौलानाओं ने सिनेमाघर बंद करवा दिये थे

अगले पांच सालों में सऊदी अरब के 15 शहरों में 40 से अधिक सिनेमाघर खोले जायेंगे. हालांकि  1970 के दशक में सऊदी अरब में कुछ सिनेमाघर थे. लेकिन उस समय कट्टरपंथी मौलानाओं ने सिनेमाघर बंद करवा दिये थे. खबर है कि सऊदी अरब में सबसे पहले ब्लैक पैंथर फिल्म की स्क्रीनिंग होंगी. एएमसी कंपनी के सीईओ एडम एरॉन के अनुसार सिनेमाघर में किसी तरह का लैंगिक भेदभाव नहीं बरता जायेगा. महिलाओं को पुरुषों के साथ बातचीत करने की आजादी होगी, यह भी कहा कि कुछ शो ऐसे भी हो सकते हैं.  जिनमें सिर्फ महिलाओं या सिर्फ पुरुषों को आने की अनुमति दी जायेगी. देश में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के नेतृत्व में उदारवादी कदम उठाये जा रहे हैं. इस क्रम में महिलाओं को गाड़ी चलाने की अनुमति दी गयी,  उन्हें खेल के मैदानों में प्रवेश दिया गया.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button