Uncategorized

राजद के पूर्व सांसद शहाबुद्दीन जेल से रिहा

भागलपुर: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन शनिवार को भागलपुर जेल से रिहा हो गए। पूर्व सांसद के जेल से बाहर आने पर उनके समर्थकों ने उनका ‘नायक’ की तरह गाजे-बाजे के साथ स्वागत किया। शहाबुद्दीन यहां से सीवान के लिए रवाना हो चुके हैं।

ज्ेाल से रिहा होने के बाद शहाबुद्दीन ने कहा, “मैं अपनी छवि बदलने की कोशिश नहीं करूंगा। पिछले 26 साल से लोगों ने मुझे इसी रूप में स्वीकारा है। मेरी रिहाई से राजनीति का कोई लेना-देना नहीं है।”

राजद नेता शहाबुद्दीन पिछले 11 साल से विभिन्न मामलों में शामिल होने के कारण जेल में बंद थे।

इस बीच, उनकी रिहाई की खबर के बाद हजारों समर्थक भागलपुर जेल पहुंचे। जेल से निकलते ही उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राजद के कई नेता सहित उनके समर्थक मौजूद थे।

शहाबुद्दीन जेल से बाहर निकलने के बाद कई गाड़ियों के काफिले के साथ सीवान रवाना हो गए। चार बार सांसद और दो बार विधायक रहे शहाबुद्दीन को बुधवार को राजीव रौशन की हत्या के मामले में पटना उच्च न्यायालय ने जमानत दे दी थी। 1986 में पहली बार शहाबुद्दीन के खिलाफ अपराधिक मामला दर्ज हुआ था।

शहाबुद्दीन के सीवान में स्वागत को लेकर विशेष तैयारी की गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button