National

चीनी कंपनियां भारत में निवेश में ले रही दिलचस्पी

Singapore : तमिलनाडु सरकार के एक अधिकारी ने शुक्रवार को कहा कि चीनी कंपनियां भारत में निवेश को लेकर दिलचस्पी ले रही हैं क्योंकि दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश में श्रम लागत भारत की तुलना में तीन गुणा अधिक है. तमिलनाडु इंडस्ट्रियल गाइडेंस एंड एक्सपोर्ट प्रोमोशन ब्यूरो के कार्यकारी उपाध्यक्ष एम वेलमुरूगन ने कहा कि भारत में प्रचुर मात्रा में कुशल श्रमिक हैं और श्रम लागत भी कम है.

वह तमिलनाडु में 23-24 जनवरी को आयोजित होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर्स मीट 2019 के प्रचार के लिए सिंगापुर आए हैं. वेलमुरूगन ने कहा, ‘‘चीन और भारत दोनों दुनिया में तेजी से बढ़ता हुआ बाजार है और निवेश के शानदार मौके हैं. लेकिन चीन में श्रम लागत में बढ़ोतरी हो रही है.’’ उन्होंने कहा कि खासकर ‘मेक इन इंडिया’ पहल के तहत भारत में निवेश के लिए चीनी कंपनियों के बीच दिलचस्पी बढ़ रही है. सप्ताह की शुरूआत में उन्होंने चीन का दौरा किया और पता चला कि चीन में श्रम लागत भारत की तुलना में तीन गुणा अधिक है.  उन्होंने कहा कि तमिलनाडु में 12 से 15 चीनी कंपनियां काम कर रही है तथा इसकी संख्या और बढ़ने की संभावना है.

 

Related Articles

Back to top button