
New Delhi: न्यायमूर्ति शरद अरविंद बोबडे भारत के अगले चीफ जस्टिस होंगे. वो वर्तमान सीजेआइ रंजन गोगाई की जगह लेंगे. मंगलवार को उनके नियुक्ति के वारंट पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने हस्ताक्षर कर दिए हैं. और जल्द ही एक औपचारिक अधिसूचना जारी की जा सकती है. इसके साथ ही उन्हें 47वां प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया.
इसे भी पढ़ेंः#Maharashtra: सत्ता की रेस में बीजेपी-शिवसेना, भाजपा का दावा- 15 निर्दलीय विधायकों का मिला समर्थन
President Ram Nath Kovind signs warrant appointing Justice Sharad Arvind Bobde as the next Chief Justice of India (CJI), he will take oath on November 18th. Current CJI Justice Ranjan Gogoi retires on November 17th. pic.twitter.com/dCiALYqdj8
— ANI (@ANI) October 29, 2019
सूत्रों ने बताया कि 63 वर्षीय न्यायमूर्ति बोबडे 18 नवम्बर को सीजेआइ पद की शपथ ग्रहण करेंगे. इससे एक दिन पहले, 17 नवंबर को उनके पूर्ववर्ती न्यायमूर्ति रंजन गोगोई सेवानिवृत्त होंगे. न्यायमूर्ति बोबडे का कार्यकाल तकरीबन 18 महीनों का होगा. वो 23 अप्रैल 2021 तक इस पद पर बने रहेंगे.
कौन हैं जस्टिस बोबडे
गौरतलब है कि भारत के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने परंपरा के अनुसार सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम जज के रूप में न्यायमूर्ति बोबडे के नाम की सिफारिश की थी.
न्यायमूर्ति बोबडे साल 2000 से जज के रूप में सेवाएं दे रहे हैं. उन्होंने अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में बॉम्बे उच्च न्यायालय में न्यायाधीश बने थे. उन्हें अक्टूबर 2012 में 39वें मुख्य न्यायाधीश अल्तमस कबीर द्वारा मध्य प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नामित किया गया था. बता दें कि जस्टिस बोबडे राम मंदिर पर चल रहे मामले की सुनवाई करने वाली स्पेशल बेंच में भी शामिल हैं.
इसे भी पढ़ेंः#Jamshedpur: BJP की नई सदस्या पूर्व IAS सुचित्रा सिन्हा के कोल्हान से चुनाव लड़ने की अटकलें




